फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   woman was teased in spa salon by workers in spa

स्पा सैलून में युवती के साथ कर्मचारी ने किया छेड़छाड़ 

Mon, 13 Nov 2017 10:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 13 Nov 2017 10:23 AM IST
विज्ञापन
woman was teased in spa salon by workers in spa
प्रतीकात्मक तस्वीर

अशोक विहार इलाके में स्थित एक स्पा सैलून में एमबीए पास युवती से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। आरोपी सैलून के कर्मचारी पर है। छेड़छाड़ की शिकार हुई युवती ने स्पा मालकिन को इसकी शिकायत की। लेकिन उसने मामले को गंभीरता से नहीं लिया।

विज्ञापन


साथ ही कर्मचारियों ने पीड़िता के परिवार वालों से मारपीट की। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार युवती परिजनों के साथ अशोक विहार इलाके में रहती है। उसके परिवार वालों का अपना कारोबार है। शनिवार को युवती अशोक विहार स्थित एक स्पा पार्लर गयी थी। युवती को अपने हेयर स्पा करवाना था। आरोप है कि कर्मचारी हेयर स्पा करने के दौरान युवती के साथ अश्लील हरकत शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


युवती इसका विरोध करते हुए वहां से उठ गयी और सीधे सैलून की मालकिन से इसकी शिकायत की। मालकिन ने युवती की शिकायत को गंभीरता से नहीं लिया और अपना कर्मचारी का पक्ष लेने लगी।

युवती सैलून से बाहर आकर अपनी बहन और परिवार वालों को घटना की जानकारी दी। घटना की जानकारी मिलने के बाद परिवार वाले वहां पहुंच गयी। युवती की बहन स्पा का वीडियो बनाने लगी। आरोप है कि स्पा के कर्मचारियों ने उसके साथ हाथापाई की और वीडियो को डिलिट कर दिया। उसके बाद पीड़िता ने पुलिस को घटना की जानकारी दी।


मौके पर पहुंचकर पुलिस ने छानबीन की और पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज कर आरोपी जावेद को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज को कब्जे में लेकर मामले की छानबीन की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed