फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Woman victim of facebook love and fraud.

क्या आप भी करते हैं FB पर प्यार? तो ये पढ़ लें

Tue, 28 Oct 2014 08:01 PM IST
Updated Tue, 28 Oct 2014 08:01 PM IST
विज्ञापन
Woman victim of facebook love and fraud.

फरीदाबाद में फेसबुकिया प्यार का शिकार होकर एक तलाकशुदा महिला ने अपने से छोटी उम्र के प्रेमी के बैंक खाते में साढे़ आठ लाख रुपये भेज दिए। रुपये मिलने के बाद प्रेमी ने महिला से शादी करने से इनकार कर दिया।

विज्ञापन


ठगी का शिकार हुई महिला ने प्रेमी पर गंभीर आरोप लगाते हुए उसके खिलाफ सेंट्रल थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। हाईप्रोफाइल प्रेम और धोखे के मामले में पुलिस अस्ट्रेलिया से लौटे प्रेमी को गिरफ्तार करने की तैयारी में जुटी है।
विज्ञापन


पीड़िता सेंट्रल थाना क्षेत्र में रहने वाले एक हाईप्रोफाइल परिवार से ताल्लुक रखती है। उसके मुताबिक ऑस्ट्रेलिया में रहने वाले अभिषेक नाम के युवक से उसकी फेसबुक पर दोस्ती हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

शादी के लिए कहने पर वॉट्सऐप ग्रुप पर डाली आपत्तिजनक फोटो

Woman victim of facebook love and fraud.

मूल रूप से मध्य प्रदेश के रहने वाले अभिषेक ने उससे विवाह करने का प्रस्ताव रखा। महिला ने यह साफ कर दिया था कि उसकी दो बार शादी और तलाक हो चुकी हैं और वह उम्र में उससे कई साल बड़ी है।

बावजूद इसके अभिषेक ने सिर्फ उससे शादी करने या फिर कुंआरा रहने का दावा किया। विश्वास में लेने के बाद युवक ने उसे कारोबार और परिवार की समस्याएं बताकर रुपये मांगने शुरू किए।

पीड़िता ने बताया कि उसने कई बार में ड्राफ्ट और एकाउंट ट्रांसफर के जरिए अभिषेक के खाते में 8.5 लाख रुपये जमा कराए। कुछ दिन पहले घर (मध्य प्रदेश) लौटे अभिषेक ने महिला से शादी करने से इनकार कर दिया।

पीड़िता ने उस पर दबाव डाला तो अभिषेक ने उसकी आपत्तिजनक फोटो और मैसेज वॉट्सऐप ग्रुप पर डाल दिए। मामले की जांच कर रही महिला एसआई कृष्णा ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए जल्द ही टीम रवाना की जाएगी।

पति ने गोली मारकर की पत्नी की हत्या

Woman victim of facebook love and fraud.

बल्लभगढ़ सेक्टर-3 स्थित नाहर कॉलोनी में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी। इस संबंध में हत्या का मामला दर्ज कर पति, सास, ससुर को गिरफ्तार कर लिया गया है।

मृतका मंजू के भाई मोहन श्याम निवासी छाता ने बताया कि सोमवार शाम करीब 7:30 बजे उसकी बहन ने उसे फोन कर बताया था कि उसके पति कपिल, ससुर वेदप्रकाश और सास सुमंतरा उसके साथ मारपीट कर रहे हैं।

इसके बाद देर रात करीब 11:30 बजे किसी ने फोन कर बताया कि उसकी बहन की तबीयत खराब हो गई है। सूचना मिलने पर मोहन मंगलवार तड़के 3:30 बजे बहन के घर पहुंच गया। वहां उसने देखा कि मंजू मृत अवस्था में पड़ी हुई थी।

दहेज न मिलने पर ससुरालियों ने बहू को उतारा मौत के घाट

Woman victim of facebook love and fraud.

मोहन ने बताया कि उसकी बहन की शादी दस साल पहले कपिल से हुई थी। शादी के बाद से ही कपिल और उसके पिता वेदप्रकाश और सुमंतरा ने दहेज की मांग शुरू कर दी।

मायकेवालों ने दहेज के नाम पर दो बार तीन लाख रुपये और एक लाख 80 हजार रुपये दिए थे। इसके बाद भी ससुरालवालों ने पांच लाख रुपये की मांग शुरू कर दी। इस मांग को मायके वालों ने पूरा करने से मना कर दिया।

सिटी थाना प्रभारी महाराज सिंह ने बताया कि आरोपी पति को पलवल के गांव कैराके से पकड़ा गया है। आरोपी के पास से दो देसी कट्टे मिले हैं।

परिजनों के बयानों के आधार पर हत्या का मामला दर्ज किया गया है। इसके अलावा मुख्य आरोपी का साथ देने के आरोप में सास और ससुर को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed