{"_id":"58036dac4f1c1b4a2c290196","slug":"woman-sleeping-alone-in-the-house-built-by-the-nephew-raped","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में अकेली सो रही महिला को भतीजे ने बनाया हवस का शिकार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घर में अकेली सो रही महिला को भतीजे ने बनाया हवस का शिकार
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Mon, 17 Oct 2016 12:03 AM IST
विज्ञापन
रेप
- फोटो : DEMO Pics
घर अकेली सो रही महिला को उसके ही भतीजे ने हवस का शिकार बना डाला। पति के लौटने पर पीड़िता ने पति को आपबीती सुनाई। आरोप है कि बच्चों को जान से मारने की धमकी देकर भतीजा पिछले दो साल से महिला को शारीरिक संबंध बनाने को मजबूर किए था।
विज्ञापन
महिला पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। सेक्टर 55 थाना क्षेत्र में रहने वाली 22 वर्षीय महिला के मुताबिक 13 अक्तूबर की रात घर के पास ही जागरण का कार्यक्रम था। उसका पति जागरण में शामिल होने गया था।
विज्ञापन
पड़ोस में ही जेठ का 22 वर्षीय लड़का रहता है। रात करीब ढाई बजे जेठ का लड़का आया और उसने चाची को आवाज दी। चाची ने दरवाजा खोला तो वह घर में घुस आया और उसके साथ दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
इसी दौरान महिला का पति वापस आ गया। भतीजा भाग निकला, पीड़िता ने परऊत को आपबीती सुनाई। पीड़िता के मुताबिक आरोपी पिछले दो साल से उसके साथ दुष्कर्म कर रहा है और किसी को बताने पर बच्चों को जान से मारने की धमकी देता है।
मामले की जांच कर रही एएसआई जगवती ने बताया कि फरार आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए दबिश दी जा रही हैं।