रंगदारी न मिलने पर महिला ने की एड कंपनी में तोड़-फोड़
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन का काम करने वाली एक कंपनी में बुधवार को तोड़फोड़ की गई है। आरोप
विरोध करने पर कंपनी के मालिक के सिर में बंदूक की बट से हमला किया गया। महिला 10 लाख रुपये की रंगदारी मांग रही थी, इसके लिए मुजफ्फरनर नगर जेल में बंद एक शातिर बदमाश से धमकी दिलाने का भी आरोप है। कंपनी के बाहर खड़ी कारों के शीशे भी तोड़ डाले गए।
कंपनी में काम करती थी महिला
नोएडा के सेक्टर-57 के बी ब्लाक में एक एडवरटाइजिंग कंपनी है। संजय अजलखा
इसका संचालन करते हैं। पिछले दिनों कंपनी में काम करने के लिए एक महिला को
रखा गया।
बाद में किसी विवाद के चलते महिला ने अपने को कंपनी से अलग कर
लिया और संजय से कहा कि उसने जो क्लाइंट बनाए हैं, उनसे वह विज्ञापन के
बारे में ना बात करेंगे और ना ही टेंडर लेंगे। संजय ने महिला की बात को
अनसुना कर दिया।
इस पर पिछले दिन महिला ने कहा कि अगर हर माह 10 लाख
रुपये मिल जाएं तो वह चुप हो जाएगी। ऐसा करने से मना कर दिया तो संजय के
पास पिछले दिनों मुजफ्फरनगर जेल में बंद एक बदमाश का फोन आया, जिसने पंगा न
लेने की धमकी से साथ-साथ कहा कि जान बचाना चाहते हो तो 10 रुपये दे दो,
अन्यथा अंजाम बुरा होगा।
दस लाख रुपए मांग रही थी रंगदारी
जेल में बंद अपने साथी से धमकी दिलवाने के बाद महिला ने धमकी दी कि 18 जून तक रुपये न मिले तो सब
कुछ तहत नहस कर दिया जाएगा। धमकी के चलते बुधवार को संजय ने एसएसपी
कार्यालय में जाकर शिकायत की कि उसे जान से मारने की धमकी दी जा रही है।
शिकायत करने के बाद जैसे ही वह एसएसपी कार्यालय से चले तो रास्ते में ही
महिला का फोन आ गया कि शिकायत कर आए हो। अब इसका परिणाम ठीक नहीं होगा। संजय
का आरोप है कि वह आफिस में पहुंचे तो थोड़ी ही देर बाद महिला अपने साथियों
से साथ कार में सवार होकर आ गई। कंपनी में तोड़फोड़ शुरू कर दी।
विरोध
किया तो मारपीट की गई है और बंदूक की बटों से भी पीटा गया। 10 से 12 मिनट
के अंदर ही घटना को अंजाम देकर सभी फरार हो गए। पीड़ित का आरोप है कि 100
नंबर पर फोन किया गया। तो वहां से एक दूसरा नंबर दिया गया। जब वहां फोन
किया तब तक आरोपी फरार हो गए। थाना सेक्टर-58 की पुलिस मामले की जांच कर
रही है।