{"_id":"8a5634f457c9c839c00c41c54465ee1c","slug":"woman-s-death-broke-kin","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला की मौत पर भड़के परिजन","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिला की मौत पर भड़के परिजन
अमर उजाला, वसुंधरा
Updated Wed, 14 May 2014 02:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेक्टर 15 स्थित एक अस्पताल में महिला की इलाज के दौरान मौत होने पर परिजनों ने जमकर हंगामा किया। परिजनों ने अस्पताल पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज करने की मांग की है।
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझा बुझा कर मामले को शांत कराया और शिकायत लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार ब्रिज विहार निवासी ब्रिजमान सिंह ने मंगलवार को अपनी पत्नी को सीने में दर्द की शिकायत पर वसुंधरा सेक्टर 15 स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
जहां इलाज के दौरान अचानक महिला की मौत हो गई। उधर, परिजनों का आरोप है कि अस्पताल के डॉक्टरों ने लापरवाही बरतते हुए महिला कोई गलत इंजेक्शन दे दिया। जिसके चलते उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
अस्पताल में लोगों ने प्रबंधन के खिलाफ आरोप लगाते हुए नारेबाजी की। मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला के भाई रक्षपाल सिंह की ओर से शिकायत ले ली है। एसएचओ इंदिरापुरम ने बताया कि शिकायत लेकर मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद ही कार्रवाई होगी।