{"_id":"9cfe543ca1e6e00af18bced2d891ed62","slug":"woman-murdered-for-dowry-in-noida","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहेज के लिए महिला को जलाकर मार डाला!","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दहेज के लिए महिला को जलाकर मार डाला!
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
Updated Thu, 17 Apr 2014 07:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुरालियों ने एक महिला को जलाकर मार डाला। मृतका के पिता की ओर से पति और ससुर समेत पांच के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
बुलंदशहर निवासी छोटे लाल की बेटी सविता की शादी जारचा के खुरशैदपुरा निवासी जय सिंह से हुई थी। आरोप है कि सविता के ससुरालियों द्वारा उसे दहेज के लिए आए दिन प्रताड़ित किया जाता था। सविता ने इस बात के बारे में मायके वालों को बताया।
विज्ञापन
मायके वालों ने जयसिंह और उसके परिजनों को काफी समझाया। लेकिन दहेज के लिए वह सविता को प्रताड़ित करते रहे। आरोप है कि बीते शुक्रवार को ससुरालियों ने सविता पर मिट्टी का तेल डालकर उसे जलाकर मारने का प्रयास किया था। आग लगने से सविता बुरी तरह झुलस गई।
विज्ञापन
सूचना मिलने पर परिजन सविता की ससुराल पहुंचे और उसे गंभीर अवस्था में दिल्ली के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया।
बुधवार देर रात सविता की दिल्ली के अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। पीड़ित पिता की ओर से पति और ससुर समेत पांच लोगों पर दहेज हत्या का मामला दर्ज कराया है। उधर पुलिस ने आरोपी पति को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया है और अन्य आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।