फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   woman lover murdered husband in his house in delhi

महिला के प्रेमी ने घर में घुसकर पति को गोली मारी, मौत

Mon, 27 Mar 2017 09:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 27 Mar 2017 09:33 AM IST
सार

जांघ में लगी थी गोली, अधिक खून बहने के कारण हो गई मौत, वारदात के बाद आरोपी फरार 
नोट: खबर बुलंदशहर के लिए भी उपयोगी है





- जांघ में लगी थी गोली, अधिक खून बहने के कारण हो गई मौत, वारदात के बाद आरोपी फरार
- पुलिस ने किया हत्या का मामला दर्ज, मृतक की पत्नी हिरासत में, पुलिस उससे कर रही पूछताछ
- सात-आठ साल से दोनों के बीच थे संबंध, इसका विरोध करता था मृतक
-पिछले कुछ दिनों से पत्नी का घर से बाहर निकलना किया हुआ था बंद
- रविवार सुबह आरोपी पिस्टल लेकर जबरन घर में घुस गया, कहासुनी के दौरान मारी गोली
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली, 26 मार्च

विज्ञापन
woman lover murdered husband in his house in delhi

विस्तार

दिल्ली के गोकलपुरी इलाके में रविवार सुबह महिला के प्रेमी ने घर में घुसकर उसके पति को गोली मार दी। जांघ में गोली लगने के बाद पीड़ित को जीटीबी अस्पताल ले जाया गया, जहां अधिक खून बहने के कारण उसकी मौत हो गई। मृतक की शिनाख्त गांव साखनी, बुलंदशहर निवासी गुलाम अब्बास (35) के रूप में हुई है।

विज्ञापन


वारदात के बाद आरोपी बाबू मौके से फरार हो गया। गोकलपुरी थाना पुलिस ने हत्या का मामलश दर्ज कर गुलाम की पत्नी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शुरूआती जांच के बाद पुलिस को पता चला है कि गुलाम की पत्नी व बाबू के बीच सात-आठ साल से संबंध थे।
विज्ञापन


गुलाम इसका विरोध करता था। पुलिस आरोपी बाबू की तलाश कर रही है। पुलिस के मुताबिक गुलाम अपने परिवार के साथ गली नंबर-10, डी-ब्लॉक, बृजपुरी में रहता था। इसके परिवार में पत्नी व पांच बच्चे हैं। गुलाम दिल्ली में एक निजी कंपनी में नौकरी करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी के पड़ोस में साखनी गांव का ही रहने वाला बाबू नामक युवक भी रहता था। जिला पुलिस उपायुक्त डॉ.अजीत कुमार सिंगला ने बताया कि पिछले काफी समय से गुलाम की पत्नी व बाबू के बीच संबंध थे।

इसकी भनक गुलाम को लग गई थी। दोनों के बीच अक्सर झगड़ा होता था। पिछले कुछ दिनों से गुलाम ने अपनी पत्नी के घर से बाहर निकलने पर भी पाबंदी लगाई हुई थी। रविवार सुबह करीब 9.00 बजे पिस्टल लेकर बाबू गुलाम के घर में जबरन घुस गया।

गुलाम ने इसका विरोध किया तो दोनों के बीच बहस होने लगी। इसी दौरान बाबू ने पिस्टल निकालकर गोली चला दी। गोली गुलाम की जांघ में लगी। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गया। इधर गोली चलने की आवाज सुनकर पड़ोसी वहां पहुंच गए।


गुलाम को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने हत्या मामला दर्ज कर आरोपी बाबू की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस की कई टीमें जगह-जगह उसकी तलाश कर रही है। पुलिस गुलाम की पत्नी से पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed