{"_id":"c0fdfbce381ea124f5e0c415215c0a92","slug":"woman-killed-in-nandgram-boyfriend-suspected","type":"story","status":"publish","title_hn":"नंदग्राम में महिला की हत्या, प्रेमी पर शक","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नंदग्राम में महिला की हत्या, प्रेमी पर शक
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Wed, 04 Jun 2014 10:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नंदग्राम में मंगलवार रात सुमन (30) की गला दबाकर हत्या कर दी गई। उसका शव कमरे में पड़ा मिला। एसओ सिहानी गेट मनोज यादव ने बताया कि महिला के प्रेमी पर हत्या का शक है।
विज्ञापन
आसपास के लोगों ने उसे घर से निकलते देखा है। इसके अलावा मृतका का तीन साल का बेटा भी बता रहा है कि ‘अंकल आए थे और उन्होंने मम्मी को मारा है।’
महिला दो साल से अपने पति से अलग किराए पर कमरा लेकर रह रही थी। उसके पति रेलवे में कर्मचारी हैं। उसके दो बच्चे हैं, छह साल की बेटी और तीन साल का बेटा।
बेटी अपनी नानी के पास रहती है, जबकि बेटा सुमन के पास रहता था। वारदात की सूचना पर पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और छानबीन की। इस दौरान लोगों का हुजूम लग गया।
विज्ञापन
पहले पुलिस इसे सुसाइड केस मान रही थी, मगर छानबीन के बाद इसे हत्या का मामला माना। एसओ ने बताया कि आरोपी युवक अक्सर महिला से मिलने आता जाता था। पुलिस हत्या केकारणों और आरोपी की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन