फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   woman killed in delhi crime news

दिल्ली में महिला की हत्या, रिश्तेदार पर शक

Fri, 01 Sep 2017 09:43 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 01 Sep 2017 09:43 AM IST
विज्ञापन
 woman killed in delhi crime news
dead body

 मोती नगर इलाके में बृहस्पतिवार रात एक अधेड़ महिला की सुआ से ताबड़तोड़ हमला कर हत्या कर दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। पुलिस ने आशंका जताई है कि आपसी रंजिश की वजह से हत्या की गई है। हमलावरों की घर में फ्रेंडली इंट्री है। पुलिस वारदात में किसी परिचित के शामिल होने की बात से इनकार नहीं कर रही है। मरने वाले की शिनाख्त फ्रांसिस डेविड(55) के रूप में हुई है।  

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, फ्रांसिस डेविड अपने दो बच्चों मार्शल और मार्लेन के साथ न्यू मोती नगर डी ब्लॉक में रहती थी। वह गृहिणी थी। उसके पति की मौत वर्ष 2010 में हो गई थी। उनके दोनों बच्चे कॉल सेंटर में काम करते हैं। महिला दिन में घर में अकेली रहती थी। बृहस्पतिवार रात करीब पौने सात बजे बेटी मार्लेन घर पहुंची। उसने कमरे में चारों तरफ खून बिखरा हुआ देखा। 
विज्ञापन


उसकी मां बिस्तर पर पड़ी थी। उसके शरीर पर सुआ के कई वार थे। सूचना मिलते ही स्थानीय थाने की पुलिस व क्राइम टीम मौके पर पहुंचकर छानबीन शुरू कर दी है। प्राथमिक जांच के बाद पुलिस ने आपसी रंजिश की आशंका जताई है। पुलिस को घर के आसपास से कुछ सीसीटीवी फुटेज मिले हैं, जिसे जब्त कर पुलिस छानबीन में जुट गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed