फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   woman got beaten for dowry

'दहेज लाओ नहीं तो जान से मार देंगे'

Tue, 29 Jul 2014 08:02 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Tue, 29 Jul 2014 08:02 PM IST
विज्ञापन
woman got beaten for dowry

ओल्ड फरीदाबाद थाना क्षेत्र में दहेज के लिए एक विवाहिता को प्रताड़ित करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने शिकायत पर सुसराल वालों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


ओल्ड फरीदाबाद अनाज मंडी के पास रहने वाली कुसुम ने बताया कि उसकी शादी वर्ष 2007 में लाडो सराय दिल्ली में रहने वाले समीर के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही उनके सुसराल वाले दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे।
विज्ञापन


पढ़ें:पुलिस ने पकड़े अजीब चोर, जानिए क्या चुराते हैं ये?
विज्ञापन
विज्ञापन


दहेज लाने के लिए मना करने पर उसके साथ मारपीट की जाती व जान से मारने की धमकी दी जाती। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

थर्मल पावर स्टेशन से दरवाजे, खिड़की चोरी
फरीदाबाद के मुजेसर थाना क्षेत्र में स्थित थर्मल पावर स्टेशन से चोरों ने दरवाजे, खिड़की व लोहे की ग्रिल चोरी कर ली। हरियाणा पावर जेनरेशन कारपोरेशन के चीफ इंजीनियर की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है।

शिकायत में पुलिस को बताया गया है कि थर्मल पावर प्लांट में सोमवार रात को कुछ चोर घुस आए। चोर दरवाजे व खिड़की उखाड़ ले गए।

चोरी की जानकारी गार्ड को चीफ इंजीनियर को दी। जिसके बाद पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई गई। थर्मल पावर प्लांट लंबे समय से बंद है। इसके अलावा एनआईटी थाना क्षेत्र में चोरों ने मकान का ताला तोड़कर तीन अंगूठी चुरा ली। पुलिस चोरों की तलाश कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed