फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   woman exchanged man atm card with her and took out 2 lakh rupees

महिला ने एटीएम कार्ड बदल युवक के खाते से निकाले 1.92 लाख रुपये

Thu, 30 Mar 2017 01:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Thu, 30 Mar 2017 01:43 PM IST
विज्ञापन
woman exchanged man atm card with her and took out 2 lakh rupees

एटीएम बूथ में मदद करने के नाम पर ठगने वाले गैंग में अब महिला भी शामिल हो गईं हैं। इस गैंग की महिला ने एनआईटी तीन निवासी प्रदीप का एटीएम कार्ड बदल लिया और उनके खाते से 1.92 लाख रुपये निकाल लिए। पुलिस इस महिला ठग की तलाश में जुटी है।

विज्ञापन


प्रदीप कुमार के मुताबिक, 14 मार्च को वह एनआइटी-3 मार्केट स्थित एटीएम से रुपये निकालने गया था। उसने चार हजार रुपये निकाले, तभी एक महिला और पुरुष एटीएम में दाखिल हुए। महिला ने प्रदीप से कहा कि एटीएम से रुपये निकालने के बाद स्टेटमेंट लेना जरूरी होता है।
विज्ञापन


उसने प्रदीप के हाथ से उसका एटीएम कार्ड ले लिया और पासवर्ड पूछकर उसके खाते का स्टेटमेंट निकालकर दे दिया। 17 मार्च को उसे पता चला कि खाते से 1.92 लाख रुपये निकाले गए हैं। उन्होंने अपना एटीएम कार्ड देखा तो वह बदला हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन


उनके  पास किसी आंचल गुप्ता का एटीएम कार्ड था। तब उसे ठगी का अहसास हुआ। एसएचओ एसजीएम नगर इंस्पेक्टर सुभाष सिंह ने बताया कि केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed