{"_id":"58e6269d4f1c1b084a5b4f96","slug":"woman-died-in-suspicious-condition-at-inlaws-house","type":"story","status":"publish","title_hn":"ससुराल में युवती की संदिग्ध हालात में मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ससुराल में युवती की संदिग्ध हालात में मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Thu, 06 Apr 2017 04:59 PM IST
विज्ञापन
dead body
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुभाष चौक नंगला एंक्लेव पार्ट दो में रहने वाले रूपेश की पत्नी रूमन उर्फ राहुल की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। पति और ससुरालियों के मुताबिक रूमन ने फांसी लगाकर जान दी।
विज्ञापन
जबकि मायका पक्ष ने दहेज में एक लाख रुपये नहीं चुकाने पर गला घोंट कर हत्या करने का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया है। दहेज हत्या का केस दर्ज कर पुलिस ने मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
कपड़ा कॉलोनी निवासी विजय भूषण सिंह ने बताया कि उन्होंने बेटी रूपन उर्फ राहुल का विवाह 25 नवंबर 2016 को सुभाष चौक निवासी रूपेश से किया था। दहेज में तीन लाख रुपये नकद देने की बात तय हुई थी।
विज्ञापन
विवाह से पहले ही रुपेश को दो लाख रुपये दे दिए गए थे। इस दौरान नोटबंदी हो गई तो तय हुआ कि विदाई के बाद स्थिति सामान्य होने पर एक लाख रुपये अदा कर दिए जाएंगे।
उनका आरोप है कि विवाह के बाद से ही दामाद रुपेश, सास-ससुर और देवर ने बेटी को मायके से एक लाख रुपये लाने को मजबूर किया। गंभीर रूप से बीमार विजय भूषण रुपयों का इंतजाम कर रहे थे।
बृहस्पतिवार सुबह दामाद रुपेश का फोन आया कि रुपन को दस्त आ रहे हैं, उसकी तबीयत खराब है आकर ले जाओ। चचेरा भाई संजय सिंह और विजय भूषण पहुंचे तो बेटी को बेड पर पड़ा हुआ पाया। कमरे में एक फंदा लटक रहा था।
रुपेश ने बताया कि रुमन ने फांसी लगाकर जान दे दी है। सूचना पर मौके पर पहुंची पर्वतिय चौकी की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया। एसएचओ सारन थाना इंस्पेक्टर विनोद कुमार ने बताया कि पिता की शिकायत पर दहेज हत्या का केस दर्ज कर मामले की तफ्तीश शुरू कर दी गई है, अंतिम संस्कार के बाद पति रुपेश को गिरफ्तार किया जाएगा।