{"_id":"57363e944f1c1b3607919db4","slug":"woman-cut-from-patna-rajdhani-express","type":"story","status":"publish","title_hn":"पटना राजधानी एक्सप्रेस से कटी महिला, घंटों रेलवे ट्रैक पर पड़ा रहा शव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पटना राजधानी एक्सप्रेस से कटी महिला, घंटों रेलवे ट्रैक पर पड़ा रहा शव
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sat, 14 May 2016 02:38 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंडावली इलाके में रेलवे ट्रैक पार करते समय एक महिला तेज रफ्तार ट्रेन की चपेट में आ गई। खबर मिलने के बाद मौके पर रेलवे पुलिस के अलावा मंडावली पुलिस भी पहुंच गई। रेलवे ट्रैक पर शव कुछ इस तरह पड़ा था कि रेलवे पुलिस व दिल्ली पुलिस सीमा विवाद को लेकर उलझ गई। कई घंटे तक शव के टुकड़ों के ऊपर से ट्रेन गुजरती रही।
बाद में रेलवे पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। फिलहाल मृतका की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस के मुताबिक, करीब 35 साल की महिला शुक्रवार दोपहर के समय मंडावली में रेलवे ट्रैक पार कर रही थी। इस बीच पटना राजधानी एक्सप्रेस ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद महिला कई टुकड़ों में तब्दील हो गई। उसके शरीर के कुछ टुकड़े ट्रैक पर पड़े रहे, जबकि कुछ रेलवे ट्रैक से दूर जा गिरे।
ऐसे में मौके पर पहुंची पुलिस एकदूसरे का इलाका बताकर अपना-अपना पल्ला झाड़कर बहस करते रहे। काफी देर बाद रेलवे पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। फिलहाल, आसपास के लोगों से पूछताछ कर महिला की शिनाख्त करने का प्रयास किया जा रहा है।