तेज रफ्तार कार ने महिला को कुचला, मौके पर ही हुई मौत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमन विहार इलाके में रविवार रात तेज रफ्तार कार ने दो रेहड़ियों को टक्कर मारते हुए एक महिला को कुचल दिया। महिला को इलाज के लिए पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
घटना के बाद चालक कार छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने कार को जब्त कर लिया है। मृतका की पहचान प्रेम नगर निवासी ऊषा(45) के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार ऊषा पति करण कुमार के साथ प्रेम नगर इलाके में रहती थी।
रविवार शाम वह गौरी शंकर एंक्लेव स्थित मार्केट में खरीदारी करने आई थी। ऊषा ए-ब्लॉक के पास खड़ी थी, इसी दौरान एक तेज रफ्तार सेंट्रो कार वहां पहुंची और सड़क के किनारे खड़ी चाऊमीन और अंडे की रेहड़ी को टक्कर मारते हुए ऊषा को अपने चपेट में ले लिया।
हादसे के बाद चालक कार छोड़कर हुआ फरार
हादसे के बाद लोग घटनास्थल पर पहुंचे। इसी दौरान मौका पाकर चालक कार को छोड़कर फरार हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जख्मी महिला को इलाज के लिए पास के अस्पताल में भर्ती कराया।
जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सोमवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि कार को जब्त कर उसके चालक की पहचान कर ली गई है।
चालक की गिरफ्तारी के लिए प्रयास जारी हैं। अमन विहार थाना पुलिस ने चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने से हुई मौत का मामला दर्ज किया है।