फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   woman alleges husband for double marriage case registered

मिस्ड कॉल से दोस्ती, फिर शादी अब 9 साल बाद पत्नी ने पति पर लगाया ये आरोप

Sat, 10 Jun 2017 09:59 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा Updated Sat, 10 Jun 2017 09:59 AM IST
विज्ञापन
woman alleges husband for double marriage case registered
डेमो पिक

मिस्ड कॉल से शुरू हुई दोस्ती के बाद दिल्ली के भजनपुरा निवासी महिला ने ग्रेटर नोएडा के युवक से कोर्ट मैरिज कर ली। अब नौ साल बाद महिला ने पति पर शादीशुदा होने के बावजूद विवाह करने, खर्च न देने व मारपीट का आरोप लगाया है। महिला का कहना है कि वह किराये के मकान में ढाई साल की बेटी के साथ रह रही है और पति ने खर्च देना बंद कर दिया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।       

विज्ञापन


दिल्ली के भजनपुरा और हाल डेल्टा-1 निवासी ने सूरजपुर कोतवाली पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि उनका पहले पति से तलाक हो चुका है। वर्ष 2008 में उनके मोबाइल पर मिस्ड कॉल आई थी। महिला ने कॉलर को शुरुआत में फोन न करने की चेतावनी दी थी। इसके बावजूद युवक फोन करता रहा। 
विज्ञापन


कुछ दिन बाद उससे महिला की मित्रता हो गई और वह एक दूसरे से मिलने लगे। इसके बाद दोनों ने कोर्ट मैरिज कर ली और ग्रेटर नोएडा में किराये पर मकान लेकर रहने लगे। पुलिस को दी गई शिकायत में महिला ने कहा है कि उनके पति पास के गांव के निवासी हैं। उसे शादी के बाद पता चला कि वह पहले से विवाहित हैं, इसलिए आरोपी उन्हें अपने घर नहीं ले गया। उनकी ढाई साल की बेटी है और एक बेटी की मौत हो चुकी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप है कि तीन माह से उनके पति का व्यवहार बदल गया है। वह महिला से मारपीट करने लगा है। इसके अलावा उसने घर का खर्च देना भी बंद कर दिया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस मामले की जांच कर रही है। 


सूरजपुर कोतवाली प्रभारी मनीष सक्सेना ने बताया कि महिला की शिकायत मिली है। दंपति में विवाद का मामला है। अगर दोनों में समझौता नहीं होता तो रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।    

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed