फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   wine smugglers tried to crush police men in faridabad

नाका तोड़कर भाग रहे शराब तस्करों ने पुलिस को कुचलने का प्रयास किया

Mon, 10 Apr 2017 09:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Mon, 10 Apr 2017 09:36 AM IST
विज्ञापन
wine smugglers tried to crush police men in faridabad
- फोटो : अमर उजाला

नाका तोड़कर भाग रहे शराब तस्कारों ने उन्हें रोकने की कोशिश कर रहे पुलिसकर्मियों को कुचलने का प्रयास किया। सीही गांव के पास वाहन छोड़ कर भाग रहे तीन तस्करों से उन्हें पकडने का प्रयास कर रही पुलिस के साथ हाथापाई भी की लेकिन पकड़े गए।

विज्ञापन


पुलिस ने आरोपियों के पास से भारी मात्रा में अवैध देशी शराब बरामद की। उनके के खिलाफ सरकारी काम में बाधा पहुंचाना, सरकारी कर्मचारी से मारपीट करना आदि धाराओं में केस दर्ज किया है।
विज्ञापन


शनिवार रात सदर पुलिस की टीम इलाके में गश्त कर रही थी। टीम को सूचना मिली कि कुछ तस्कर  सफेद रंग की स्विफ्ट डिजायर में असावटी फाटक के पास स्थित ठेके से भारी मात्रा में शराब लेकर सप्लाई करने फरीदाबाद लिए  जाने वाले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर पुलिस कर्मचारियों ने प्याला रोड पर असवाटी फाटक के पास नाका लगा दिया। सफेद स्विफ्ट डिजायर को आता देख पुलिस टीम ने टार्च दिखा चालक को कार रोकने को कहा।

आरोप है कि रोकने के बजाय चालक गति बढ़ाकर नाका तोड़ते हुए भागने लगा, पुलिस कर्मियों ने आगे आकर रुकवाने का प्रयास किया लेकिन चालक उन्हें भी कुचलने के इरादे से कार भगाता रहा। पुलिसकर्मियों ने हट कर जान बचाई।

पुलिस ने तस्करों की कार का पीछा शुरू कर दिया। सीही गांव के पास तस्कर कार छोड़ कर पैदल ही भागने लगे, पुलिस वालों ने दौड़कर उन्हें पकड़ा तो तीनों हाथापाई करने लगे। पकड़े गए आरोपियों की पहचान होडल निवासी हेमंत, सिही गांव निवासी कुलदीप और समेंद्र के रूप में हुई है।


पुलिस ने आरोपियों की कार से 50 पेटी देशी शराब बरामद की है। एसएचओ सदर थाना इंस्पेक्टर राजदीप मोर ने बताया कि शराब और गाड़ी को कब्जे में लेकर आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed