पेट्रोल छिड़क कर पति को जिंदा जलाना चाहती थी वो
पति पत्नी के बीच की कलह इतना विकराल रूप ले लेगी यह किसी को पता नहीं था। पति से नाराज पत्नी ने ऐसा कदम उठाया कि हर किसी की रूह कांप जाए।
पति की हरकतों और बातों से परेशान युवती ने उस पर पेट्रोल छिड़क कर जिंदा जलाने की कोशिश की। इस घटना में पति बुरी तरह झुलस गया है।
पत्नी के इस दुस्साहस से पीड़ित पति जहां सहमा हुआ है वहीं, आसपास के लोग भी तरह-तरह की चर्चा कर रहे हैं।
तो ये है घटना की वजह?
सूत्रों के अनुसार, शुक्रवार की सुबह साढ़े पांच बजे महनियावास के सन्नी को उसकी पत्नी ने जलाकर मारने की कोशिश की। सन्नी के पिता महावीर के बयान पर पटौदी थाना पुलिस उसकी पत्नी प्रीति के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है।
सन्नी का विवाह 2013 नवंबर में राजस्थान के गोठड़ा किशनगढ़ की प्रीति से हुआ था। महावीर की शिकायत के बाद पुलिस ने उसे घर से गिरफ्तार कर लिया। सन्नी का इलाज रेवाड़ी के एक निजी अस्पताल में चल रहा है।
घटना की वजह पारिवारिक कलह बताई जा रही है।