{"_id":"58c558d64f1c1be35fdc3e25","slug":"wife-killed-married-to-sister-in-law-found-dead-on-railway-track","type":"story","status":"publish","title_hn":" साली से शादी करने के लिए पत्नी के चेहरे को पत्थर से कूचा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
साली से शादी करने के लिए पत्नी के चेहरे को पत्थर से कूचा
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
Updated Mon, 13 Mar 2017 01:06 PM IST
विज्ञापन
demo pic
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बसई धनकोट रेलवे लाइन पर 21 फरवरी को मिले महिला के शव और उसकी मौत का खुलासा जीआरपी पुलिस ने कर दिया है। आरोपी ने साली से शादी करने के लिए अपनी पत्नी को मौत के घाट उतार दिया। जीआरपी पुलिस ने आरोपी ओमप्रकाश को उत्तर प्रदेश के मऊ जिले से गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
आरोपी ने अपनी पत्नी की हत्या उस समय की, जब वह सो रही थी। उसे पत्थरों से मारा गया था। आरोपी को जेल भेज दिया गया। आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह साली से शादी करना चाहता था, इसलिए उसने पत्नी की हत्या कर दी।
विज्ञापन
उसने पुलिस पूछताछ में बताया कि उसकी शादी 2012 में गाजीपुर की प्रोमिला के साथ हुई थी। दो बच्चे भी हैं। शादी के कुछ दिनों के बाद ही वह 8वीं क्लास में पढ़ रही अपनी साली पर नजर रखने लगा था।
विज्ञापन
2014 में वह अपनी साली को वहां से भगा लाया और नाम बदलकर गुरुग्राम में रहने लगा। उसने बताया कि वह यहां एक निजी कंपनी में इलेक्ट्रीशियन है।
उसके ससुराल वालों को पता चल गया कि ओमप्रकाश ही लड़की को भगाकर ले गया है।
उन्होंने उस पर कोई कार्रवाई नहीं की और लड़की को लेकर वापस गाजीपुर लौट आए। इस बात को आरोपी सहन नहीं कर सका और अपनी पत्नी प्रोमिला को रास्ते से हटाने की साजिश करने लगा।
20 फरवरी को कहीं जाने की बात कहकर वह रात में बच्चों और पत्नी को लेकर बसई धनकोट के रेलवे स्टेशन पर ले आया। जब रात को प्रोमिला और बच्चे सो गए, तो उसने पास रखे पत्थर से पत्नी के चेहरे और सिर पर तीन-चार बार वार किया।
इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। उसके बाद वह बच्चों को लेकर वहां से भागकर दूसरी साली के पास चला गया। वहां जाकर उसने बताया कि प्रोमिला किसी के साथ भाग गई है। बच्चों को वहां छोड़कर और प्रोमिला को ढूंढने का बहाना बनाकर वहां से भाग आया।