{"_id":"5cfc3fa926ae77668c29d501cad4c4d5","slug":"wife-killed-liquor-addict-husband","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशेड़ी पति की कुल्हाड़ी से मारकर हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नशेड़ी पति की कुल्हाड़ी से मारकर हत्या
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Thu, 17 Apr 2014 11:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुड़गांव के भोंडसी में अंसल के फार्म हाउस में रहने वाले चौकीदार की उसकी पत्नी ने कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी।
विज्ञापन
हत्या के बाद शव को फार्म हाउस में रखे पत्थरों में दबाकर खुद संदिग्ध हालात में लापता हो गई। पुलिस ने हत्या की वारदात का खुलासा कर पत्नी को अदालत में पेश किया। जहां पर उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भोंडसी जेल भेज दिया।
दिल्ली में रहने वाले अरींदम घोष का भोंडसी में फार्म हाउस है। उनके फार्म हाउस पर गणेश अपनी पत्नी गीता के साथ रहता था। अरींदम ने भोंडसी थाना पुलिस को बताया कि उसे गीता ने गणेश के लापता होने की सूचना दी।
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की तो गीता भी फार्म हाउस से लापता थी। पुलिस को पत्थरों के नीचे गणेश की लाश मिली। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या व सबूत नष्ट करने का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी।
विज्ञापन
पुलिस ने छानबीन के दौरान पाथवेज स्कूल के पास से एक फार्म हाउस से गीता को दबोचा है। गीता ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। पुलिस ने उसकी निशानदेही कराने के साथ ही पूरी वारदात का खुलासा किया।
पुलिस ने आरोपी को बृहस्पतिवार को अदालत में पेश किया। जहां पर अदालत ने उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भोंडसी जेल भेज दिया है। थाना प्रभारी भोंडसी प्रदीप कुमार ने बताया गीता ने पूछताछ के दौरान बताया कि वह अपने पति की नशे की आदत से परेशान रहती थी। इसके कारण उसने वारदात को अंजाम दिया।