{"_id":"5704add54f1c1b9343c810d7","slug":"wife-accuses-husband-for-physical-torture-in-faridabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑडी कार के लिए पति ने किया पत्नी का अप्राकृतिक यौन शोषण","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ऑडी कार के लिए पति ने किया पत्नी का अप्राकृतिक यौन शोषण
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Wed, 06 Apr 2016 05:52 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दहेज में ऑडी कार न देने पर महिला के साथ मारपीट कर प्रताड़ित करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पति सहित चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
सेक्टर 89 निवासी चित्रा टोकस ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी शादी 22 फरवरी 2012 को राजीव नगर निगम मंजीत से हुई थी।
शादी के बाद से ही ससुराल वाले ऑडी कार की मांग कर रहे थे। मांग पूरी न होने पर कई बार उसके साथ मारपीट भी की गई। ससुराल वालों की प्रताडना से तंग आकर महिला ने भूपानी थाने में पति मंजीत, ससुर मुंशीराम, सास शीला और देवर के खिलाफ दहेज प्रताडना का मामला दर्ज करा दिया।
विज्ञापन
पति पर अप्राकृतिक यौन शोषण का आरोप
फरीदाबाद। दहेज की मांग पूरी न होने पर एसजीएम नगर निवासी महिला ने अपने पति पर अप्राकृतिक यौन शोषण का आरोप लगाया है। पुलिस को दी गई शिकायत में महिला ने बताया कि उसकी शादी पांच-छह साल पहले मेवात के एक युवक से हुई थी। शादी के बाद से ही पति दहेज की मांग करने लगा।
विज्ञापन
31 मार्च को उसने मारपीट कर घर से बाहर निकाल दिया। कई बार पति ने उसका अप्राकृतिक यौन शोषण किया। मामले के बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता की शिकायत पर एसजीएम थाना पुलिस ने पति के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।