फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   when youth faced problem getting passport then he took this step .....

जब नहीं बन पाया पासपोर्ट तो युवक ने किया कुछ ऐसा कि सुरक्षा एजेंसियों के उड़ गए होश

Sat, 26 May 2018 07:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 26 May 2018 07:48 PM IST
विज्ञापन
when youth faced problem getting passport then he took this step .....
demo pic - फोटो : अमर उजाला

कागजात खो जाने के कारण जाफराबाद के एक युवक का पासपोर्ट नहीं बन पाया। लेकिन इसके बाद उसने कुछ ऐसा किया कि सुरक्षा एजेंसियों के होश उड़ गए। आरोपी ने 22 मई की शाम को पासपोर्ट ऑफिस और सीलमपुर थाने को बम से उड़ाने की धमकी दे दी।

विज्ञापन


लेकिन पुलिस ने जल्द ही आरोपी व एक पीसीओ चलाने वाले शख्स को दबोच लिया। पकड़े गए आरोपी की पहचान केजरीवाल उर्फ रुखसार अहमद व पीसीओ चलाने वाले शरीफ के रूप में हुई है। शरीफ ने फर्जी कागजातों के आधार पर कई सिम निकलवाए हुए थे। पुलिस ने उसके पास से पांच ऐसे सिम बरामद किए हैं। मध्य जिला पुलिस सिम उपलब्ध करवाने वालों की तलाश कर रही है। 
विज्ञापन


मध्य जिला के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के मुताबिक 20 मई को पासपोर्ट ऑफिस को बम से उड़ाने की पहली कॉल मिली थी। छानबीन के बाद पुलिस को पता चला कि कॉल चौहान बांगर स्थित एक महिला के नंबर से की गई है। जांच में महिला ने ऐसे किसी के अपने पास होने की बात से इंकार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

पासपोर्ट ऑफिस को उड़ाने की कॉल मिली।

when youth faced problem getting passport then he took this step .....
demo pic
जांच में पता चला कि महिला की फर्जी आईडी पर नंबर लिया गया है। इसके बाद पुलिस टेक्निकल सर्विलांस की मद से रियाजुद्दीन को गिरफ्तार कर लिया। लेकिन इसके बाद दुबारा 22 मई को पासपोर्ट ऑफिस को उड़ाने की कॉल मिली। मध्य जिला पुलिस ने मामले की दोबारा छानबीन की तो पता चला कि कॉल गांधी नगर के एक पीसीओ से की गई है। इसी दिन सीलमपुर थाने को भी बम से उड़ाने की कॉल पुलिस को मिली थी। पुलिस ने गांधी नगर स्थित पीसीओ पर रेड की।
 
वहां से पीसीओ बूथ संचालक शरीफ को दबोचा गया। उसके पास से पांच सिमकार्ड बरामद हुए, जो सभी फर्जी कागजात पर जारी किए गए थे। सभी को ओखला के एक युवक ने उपलब्ध कराए थे। शरीफ से पूछताछ के बाद पुलिस 22 मई को झूठी कॉल करने वाले शख्स के पास पहुंची।

आरोपी केजरीवाल उर्फ रुखसार अहमद ने बताया कि वह विदेश जाना चाहता था, लेकिन उसके कागजात खो गए थे, जिसकी वजह से उसका पासपोर्ट नहीं बन रहा था। इसलिए उसने परेशान होकर झूठी कॉल कर दी। पुलिस ने उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed