फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Went to watch Tamil films, three killed in late night road accident

फिल्म देख लौटते वक्त हुआ हादसा, तीन ने गंवाई जान

Sat, 16 Apr 2016 12:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 16 Apr 2016 12:45 PM IST
विज्ञापन
Went to watch Tamil films, three killed in late night road accident
सड़क हादसे में तीन ने गंवाई जान - फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली

राजधानी में बाइक पर बिना हेलमेट, तीन सवारी और तेज रफ्तार के कारण जान गंवाने का सिलसिला जारी है। धौलाकुआं इलाके में बृहस्पतिवार देर रात सड़क हादसे में एक बाइक पर सवार तीन युवकों की मौत हो गई।

विज्ञापन


आशंका जताई जा रही है कि तेज रफ्तार बाइक के डिवाइडर से टकराने पर यह हादसा हुआ। हालांकि मृतकों के परिजनों का कहना है कि किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मारी है। घटना के समय तीनों फिल्म देखकर आ रहे थे और किसी ने हेलमेट नहीं पहना था।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, देर रात करीब तीन बजे पुलिस को धौलाकुआं से करोलबाग की ओर जाने वाले रास्ते में हादसा होने की जानकारी मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने पाया कि एक बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है और तीन युवक बुरी तरह जख्मी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रात में नारायणा स्थित सिनेमा हॉल में तमिल फिल्म देखने गए थे

Went to watch Tamil films, three killed in late night road accident
हादसा

पुलिस ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया। मृतकों की शिनाख्त वलई स्वामी (36), एम सेंथिल (26) और सुरेश (27) के रूप में हुई है। मूलत: तमिलनाडु के सेलम के रहने वाले तीनों युवक मोती बाग स्थित शास्त्री मार्केट के पास बनी झुग्गियों में रहते थे।

वलई एक्सपोर्ट कंपनी में काम करता था, जबकि सेंथिल ड्राइवर था और सुरेश गुड़गांव की एक कंपनी में काम करता था। सुरेश के पिता परमशिवम ने बताया कि तीनों रात में नारायणा स्थित सिनेमा हॉल में तमिल फिल्म देखने गए थे।

अलसुबह करीब पांच बजे पुलिसकर्मियों का फोन आया। फोन पर बताया कि सुरेश की तबीयत खराब हो गई है। अस्पताल पहुंचने पर हादसे के बारे में पता चला। पुलिस का कहना है कि अभी तक की जांच में पता चला है कि बाइक सेंथिल चला रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed