फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Wages for work sought beaten by his son, killed

काम के बदले मांगी मजदूरी तो पिता-पुत्र ने खूब पीटा, मौत

Mon, 22 Aug 2016 08:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 22 Aug 2016 08:02 AM IST
विज्ञापन
Wages for work sought beaten by his son, killed

वसंत कुंज इलाके में काम के बदले मजदूरी मांगना एक शख्स को भारी पड़ गया। पड़ोसी पिता-पुत्र ने पीड़ित मोहन पासवान (40) को अपने घर में बंधक बनाकर बुरी तरह पीटा। 

विज्ञापन


पति की तलाश में जब पत्नी आरोपियों के घर पहुंची तो उसे शक हुआ। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने गंभीर हालत में मोहन को एम्स अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


मामला दर्ज कर पुलिस ने आरोपी पुत्र कौशल को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं पिता लाला फरार है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। पुलिस के मुताबिक मूलरूप से बिहार निवासी मोहन परिवार के साथ रंगपुरी पहाड़ी इलाके में रहता था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

बकाया मांगने आरोपियों के घर गया था राजमिस्त्री

Wages for work sought beaten by his son, killed
पुलिस - फोटो : प्रतीकात्मक चित्र

वह राजमिस्त्री का काम करता था। कुछ दिनों पूर्व उसने पड़ोस में रहने वाले लाला नामक शख्स के यहां काम किया था। लाला ने कुछ रुपये उसे दे दिए थे, लेकिन बाकी रुपयों को देने में वह आनाकानी कर रहा था। 15 अगस्त को मोहन  बकाया रुपये लेने लाला के घर गया था।

आरोप है कि लाला व उसके बेटे कौशल ने कहासुनी के बाद मोहन को बंधक बना लिया और कमरे में बंद कर उसे बुरी तरह पीटा। इधर शांति अपने पति को ढूंढती हुई लाला के घर पहुंची।

शक होते ही शांति ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मोहन को लाला के घर से गंभीर हालत में मुक्त कराया। अस्पताल ले जाने पर इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed