फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   varun's father raised question on police investigation in suicide case

वरुण के पिता ने पुलिस पर उठाए सवाल, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट बदलने का भी लगाया आरोप

Mon, 29 Aug 2016 12:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Mon, 29 Aug 2016 12:05 AM IST
विज्ञापन
varun's father raised question on police investigation in  suicide case
indrapuram suicide - फोटो : अमर उजाला

नोएडा सेक्टर-22 निवासी 11वीं के छात्र की वरुण की मौत को सुसाइड बता रही पुलिस पर वरुण के पिता ने कई सवाल उठाए हैं। पिता का आरोप है कि उनके बेटे की हत्या में गर्लफ्रेंड के पिता के साथ वरुण का ही कोई दोस्त भी मिला हुआ है।

विज्ञापन


उसी दोस्त के बुलाने पर वरुण आदित्य मेगा सिटी सोसायटी आया, जहां उसकी हत्या की गई। उनका आरोप है कि पुलिस आरोपी परिवार के दबाव में काम कर रही है और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट भी बदलवा दी गई है।
विज्ञापन


वरुण के पिता मदन सिंह राजपूत ने बताया कि कुछ माह पहले वरुण का स्कूल में ही पढ़ने वाले खोड़ा निवासी एक छात्र से झगड़ा हुआ था। छात्र ने स्कूल तो छोड़ दिया, मगर वह वरुण से बदला लेना चाहता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


वरुण की कॉल डिटेल्स के आधार पर गर्लफ्रेंड और उसके पिता को पाक साफ बता रही पुलिस को जांच करनी चाहिए कि घटना के दिन जिन भी दोस्तों ने कॉल किए उनसे वरुण की क्या बात हुई। पिता ने शक जताया है कि सोची समझी साजिश के तहत किसी दोस्त ने ही वरुण को सोसायटी बुलाया, जहां से फेंककर उसकी हत्या की गई। 

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में नहीं हुई नशे में होने की पुष्टि

varun's father raised question on police investigation in  suicide case
indrapuram suicide - फोटो : अमर उजाला

उन्होंने कहा कि पुलिस लगातार आरोपी परिवार के दबाव में काम कर रही है। यही कारण है कि परिवार की गिरफ्तारी नहीं की गई है। उन्होंने आरोप लगाय कि आरोपियों के दबाव में ही पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट को बदलवाकर हत्या को आत्महत्या बताने का प्रयास पुलिस कर रही है।

उधर, सीओ इंदिरापुरम अतुल यादव का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर ही पुलिस कार्रवाई कर रही है। जिससे मामला सुसाइड का लग रहा है। जांच जारी है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट पर सवाल ही नहीं उठ सकता। डॉक्टरों के पैनल ने पोस्टमॉर्टम किया है और इसकी वीडियोग्राफी भी करवाई गई है।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में नहीं आया कि नशे में था
वरुण की पोस्टमार्टम रिपोर्ट भी पुलिस की सुसाइड की थ्योरी पर सवाल खड़ा कर रही है। पुलिस के अनुसार वरुण के दोस्तों से पूछताछ में सामने आया है कि वह घटना के दिन नशे में था जबकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में वरुण के नशे में होने की बात का जिक्र नहीं है। 

इतना ही नहीं, पुलिस वरुण की बायीं आंख के नीचे बने काले निशान को गिरने के कारण बनने का दावा कर रही है। वह निशान मारपीट के दौरान लगी चोट का भी हो सकता है।

दोस्तों ने अगले दिन तक छिपाई अश्लील फोटो वाली बात

varun's father raised question on police investigation in  suicide case
indrapuram suicide - फोटो : अमर उजाला

पुलिस भले ही दोस्तों से की गई पूछताछ को सुसाइड का कारण बता रही हो, मगर घटना के बाद सभी दोस्तों ने दावा किया था कि वरुण घटना वाले दिन सुबह खुश था। 
दोपहर तक वह मां के साथ घर पर ही था। ऐसे में वह क्यों सुसाइड जैसा कदम उठाएगा। दोस्तों ने घटना के अगले दिन सुबह थाने में हुई पूछताछ में पुलिस को अश्लील फोटो वाली बात भी नहीं बताई। 

ऐसे में इस बात से भी इंकार नहीं किया जा सकता कि दोस्तों को यह शक था कि बेटी की अश्लील तस्वीर देखने के बाद उसके पिता इस तरह का कदम उठा सकते हैं।

पिता ने उठाए सवाल
- अश्लील फोटो की जानकारी दोस्तों ने तुरंत पुलिस और उन्हें क्यों नहीं दी
- अगर बेटा इतना परेशान था तो दोस्तों ने उन्हें या मां को क्यों नहीं बताया
- जब लड़की के पिता के पास दोस्तों का नंबर था तो उनके माध्यम से पिता ने वरुण के परिवार से संपर्क क्यों नहीं किया
- बेटा अगर परेशान ही था और लड़की को बदनाम करना चाहता था तो क्यों वह सुसाइड करने उनकी सोसायटी में गया

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed