फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   UP police constable rapes a minor in noida

UP पुलिस सिपाही ने किया नाबालिग से रेप

Thu, 07 Aug 2014 11:19 PM IST
Updated Thu, 07 Aug 2014 11:19 PM IST
विज्ञापन
UP police constable rapes a minor in noida

ग्रेटर नोएडा के दादरी कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में आठवीं की छात्रा से यूपी पुलिस के सिपाही ने दुष्कर्म किया। सिपाही ने किशोरी को धमकी दी थी कि अगर उसने किसी को बताया तो उसके माता-पिता को जान से मार दिया जाएगा।

विज्ञापन


वारदात के पांच दिनों बाद किशोरी के होश में आने पर घटना का खुलासा हुआ। फिलहाल किशोरी का इलाज जारी है। उसके पिता की ओर से दादरी कोतवाली में दी तहरीर के आधार पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक दादरी क्षेत्र के एक गांव की निवासी किशोरी, कक्षा आठ में पढ़ती है। आरोप है कि 30 जुलाई को गांव निवासी व यूपी पुलिस के सिपाही अनिल भाटी ने किशोरी को किसी काम के बहाने से अपने घर बुलाया। उसने तमंचा दिखाकर किशोरी को जान से मारने की धमकी दी और दुष्कर्म किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

'किसी को बताया तो तेरे मां-बाप को मार दूंगा'

UP police constable rapes a minor in noida

आरोपी सिपाही ने धमकी दी कि अगर इस घटना के बारे में उसने किसी को बताया तो उसके माता-पिता को जान से मार दिया जाएगा। छात्रा किसी तरह घर पहुंची। इसी दौरान उसकी हालत खराब हो गई और वह बेहोश हो गई। छात्रा को ग्रेनो के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया।

पांच दिन बाद छात्र को होश आया। 6 अगस्त को छात्रा ने परिजनों को सारी बात बताई। जिसके बाद उसके पिता ने दादरी कोतवाली में तहरीर देकर मामला दर्ज करा दिया।

सीओ अनुराग सिंह ने बताया कि आरोपी अनिल भाटी, यूपी पुलिस का सिपाही है और बुलंदशहर में तैनात है। उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। उसकी तलाश में बुलंदशहर और आसपास के क्षेत्र में दबिश दी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed