फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Uniforms were both young siblings, after kidnapping assault

भाई-बहन को यूनिफॉर्म दिलाने गया था युवक, अपहरण करने के बाद की मारपीट

Mon, 08 Aug 2016 12:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव Updated Mon, 08 Aug 2016 12:02 AM IST
विज्ञापन
 Uniforms were both young siblings, after kidnapping assault
प‌िटाई
 आधा दर्जन युवकों द्वारा एक युवक का अपहरण कर उसके साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। पीड़ित युवक ने पुलिस को शिकायत देकर दोषियों के विरूद्व कार्रवाई की मांग की है। 
विज्ञापन


पुलिस मामलें की जांच में जुटी है। समाचार लिखे जाने तक मामला दर्ज नहीं हो पाया था। पीड़ित असलम पुत्र फकरूदीन जाति मेव निवासी गांव गुवारका थाना तावडू ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया की रविवार को वह अपने छोटे भाई अनीश व बहन सनोवर को तावडू शहर में स्कूल की वर्दी व किताब दिलाने के लिए आया था। 
विज्ञापन


जब सवा नौ बजे वह मोतीराम बाजार तावडू में बच्चों को कपड़े दिलाने लगा तो उसी समय जटवाडा मौहल्ला  के आधा दर्जन युवक आये। पीड़ित युवक का आरोप है की दोषी युवकों ने जान से मारने की नीयत से उसका जबरन अपहरण कर लिया और उसे हनुमान मन्दिर तावडू के पीछे ले गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ित ने आधा दर्जन दोषियों के खिलाफ की शिकायत

 Uniforms were both young siblings, after kidnapping assault
पुलिस - फोटो : Demo Pic

उन्होंने उसकी गर्दन पर चाकू से वार भी किया। दोषियों पर दस हजार रूप्ये जबरन छीनने का आरोप भी लगाया गया है। पीड़ित का कहना है की इस घटना की सूचना उसके परिजनों को जब उसके साथ आये छोटे बहन भाई ने दी तो परिजन व ग्रामीण मौके पर पंहुचे।

जिन्हें देखकर उक्त दोषियान मौके से भाग गए। पीड़ित ने परिजनों व ग्रामीणों के साथ मिलकर इस घटना की लिखित शिकायत पुलिस चौकी में कर कार्रवाई की मांग की है।

तावड़ू चौकी प्रभारी राजेंद्र सिंह गुर्जर ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा की पीड़ित की और से जटवाड़ा मौहल्ले के आधा दर्जन युवकों के विरूद्व शिकायत दी गई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। शहर की कानून व्यवस्था को भंग करने वाले शरारती तत्वों के विरूद्व कड़ी कार्रवाई की जायेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed