फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Uncle molesting his niece

नशे में टल्ली मामा ने भांजी से की छेड़छाड़

Mon, 18 Aug 2014 08:11 AM IST
Updated Mon, 18 Aug 2014 08:11 AM IST
विज्ञापन
Uncle molesting his niece

गुड़गांव में नशे में धुत होकर भांजी से छेड़छाड़ के आरोपी मामा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। अदालत ने उसे जेल भेज दिया गया। सेक्टर पांच में 25 वर्षीय महिला अपने बच्चों के साथ किराये पर रहती है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, बीते दिन झज्जर के बेरी पन्ना गांव निवासी रिश्ते में मामा वजीर सिंह (39) महिला के घर पहुंचा।

शराब में नशे में टल्ली मामा यहां बैठकर पहले तो बातचीत करने लगा लेकिन थोड़ी ही देर बाद महिला को अकेला पाकर उसके साथ ही छेड़छाड़ करने लगा।

घर में घुसकर किशोरी से दुष्कर्म

Uncle molesting his niece

दिल्ली के मधु विहार इलाके में शनिवार को पड़ोस में रहने वाले रोशन अली (24) ने घर में घुसकर 14 वर्षीय लड़की से दुष्कर्म किया और जान से मारने की धमकी देकर चुप रहने के लिए कहा।

किशोरी के माता-पिता इलाके में ही छोटा-मोटा काम करते हैं। वारदात के वक्त दोनों घर पर नहीं थे। शाम को जब वे वापस आए तो किशोरी ने उन्हें आपबीती बताई।

इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को दबोच लिया। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। आरोपी रोशन अपने जीजा के साथ रहता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

बच्ची से छेड़छाड़ में पड़ोसी गिरफ्तार

Uncle molesting his niece

दिल्ली के चांदनी महल इलाके में एक आठ साल की बच्ची से छेड़छाड़ और दुष्कर्म करने के प्रयास में पुलिस ने 58 साल के व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार तुर्कमान गेट इलाके में रहने वाली बच्ची के परिवार वालों ने पड़ोस में रहने वाले जुल्फिकार पर बेटी से दुष्कर्म करने का आरोप लगाया।

परिजनों का कहना है कि बच्ची को आरोपी बहाने से अपने घर ले गया। बच्ची के बताने पर आसपास के लोग जुट गए और आरोपी की धुनाई कर पुलिस के हवाले कर दिया। मेडिकल जांच में दुष्कर्म की पुष्टि नहीं हुई। पुलिस ने छेड़छाड़ और दुष्कर्म के प्रयास का मामला दर्ज कर जुल्फिकार को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed