{"_id":"5738ccb84f1c1b2a4aac6f8a","slug":"uma-bharti-s-residence-head-constable-himself-shot-dead","type":"story","status":"publish","title_hn":" उमा भारती के आवास पर हेड कांस्टेबल ने खुद को मारी गोली, मौत ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
उमा भारती के आवास पर हेड कांस्टेबल ने खुद को मारी गोली, मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Mon, 16 May 2016 12:53 AM IST
सार
- उमा भारती के बंगले में कार पार्क कर खुद को मारी गोली
- दिल्ली पुलिस की सुरक्षा ईकाई में था तैनात
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केंद्रीय मंत्री उमा भारती के निवास पर नियुक्त दिल्ली पुलिस के हेड कांस्टेबल ने खुदकुशी कर ली। उसने अपनी सर्विस रिवाल्वर से देर रात उमा भारती के निवास पर खुद को गोली मार ली। घटना रात साढ़े दस बजे की है।
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री के निवास, अशोका रोड पर हुई इस घटना के बाद वहां पुलिसकर्मियों का जमावड़ा लग गया। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक खुदकुशी करने वाले शख्स की पहचान दिल्ली पुलिस की सुरक्षा इकाई में तैनात ब्रजपाल के रूप में हुई है।
विज्ञापन
घायल अवस्था में उसे राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक हेड कांस्टेबल ने उमा भारती के बंगले में अपनी निजी कार को पार्क कर खुद को गोली मारी है। परिजनों को मामले की सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन
ब्रजपाल ने खुद को गोली क्यों मारी इस बात की जानकारी नहीं मिल पाई है। परिजनों से पूछताछ के बाद ही खुदकुशी की सही वजह के बारे में पता चल पाएगा। फिलहाल तुगलक रोड थाना पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। ब्रजपाल ने अपनी जिस सर्विस रिवाल्वर से गोली मारी उसे घटनास्थल से बरामद कर लिया गया है।