{"_id":"5754832a4f1c1b903c109d38","slug":"two-youth-drown-in-yamuna","type":"story","status":"publish","title_hn":"यमुना में नहाने गए दो युवक डूबे, एक की लाश बरामद ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
यमुना में नहाने गए दो युवक डूबे, एक की लाश बरामद
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Mon, 06 Jun 2016 01:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली में पड़ रही भीषण गर्मी से बचने के लिए यमुना नदी में नहाने आए दो दोस्तों की डूबने से मौत हो गई। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे दिल्ली वोट क्लब के गोताखोरों ने काफी मशक्कत के बाद एक युवक का शव बरामद कर लिया।
विज्ञापन
जबकि दूसरे युवक की तलाश जारी है। डूबने वाले युवकों की पहचान जगतपुर निवासी प्रिंस(17) और भजनपुरा निवासी अमन(20)के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार प्रिंस और अमन अपने कुछ दोस्तों के साथ वजीराबाद के पास यमुना नदी में नहाने आए थे।
विज्ञापन
नहाने के दौरान प्रिंस और अमन पानी के तेज बहाव में बहने लगे। उनके साथ नहा रहे दोस्तों ने उन्हें बचाने की कोशिश की, लेकिन वह कामयाब नहीं हो पाए। उसके बाद दोस्तों ने घटना की जानकारी दोनों युवकों के परिजनों और पुलिस को दी।
विज्ञापन
सूचना मिलने के बाद पुलिस व वोट क्लब के गोताखोरों ने मौके पर पहुंचकर युवकों की तलाश शुरू कर दी। वोट क्लब इंचार्ज हरीश कुमार ने बताया कि करीब एक घंटे के बाद गोताखोरों ने प्रिंस के शव को बरामद कर लिया।