महानंदा एक्सप्रेस के डिब्बों से मिले दो महिलाओं के शव मची सनसनी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन के वॉशिंग एरिया में शुक्रवार दोपहर महानंदा एक्सप्रेस के अतिरिक्त डिब्बे से दो महिलाओं के शव मिलने से सनसनी फैल गई। आनन-फानन में पुलिस और रेल अधिकारी मौके पर पहुंचे और शवों को कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पुलिस को मौके से मिले कागजात के आधार पर दोनों महिलाएं बुलंदशहर (यूपी) की हो सकती हैं। समाचार लिखे जाने तक पुलिस दोनों शवों के शिनाख्त कराने के प्रयास में जुटी थी।
जानकारी के अनुसार, शुक्रवार दोपहर पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन के वॉशिंग एरिया में महानंदा एक्सप्रेस के डिब्बे से दो महिलाओं के शव बरामद हुए।
जिस डिब्बे से शव बरामद हुआ है वह ट्रेन का नियमित हिस्सा नहीं है
एक महिला की उम्र 50 साल जबकि दूसरी महिला की उम्र 30 साल के करीब है। पुलिस को उनके पास से कुछ कागजात मिले हैं, जिनके आधार पर उनकी शिनाख्त की कोशिश की जा रही है।
पुलिस हत्या और आत्महत्या सहित सभी कोणों से मामले की जांच कर रही है। रेलवे डीसीपी ने शव मिलने की पुष्टि की है। सूत्रों के अनुसार, जिस डिब्बे से शव बरामद हुआ है वह ट्रेन का नियमित हिस्सा नहीं है।
पुलिस स्टेशन और उसके आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगालने के अलावा वहां से गुजरने वाले कूड़ा बीनने वालों से पूछताछ कर रही है।