फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   two students arrested on saling iphone in OLX

OLX पर मिला चोरी हुआ आईफोन, 2 गिरफ्तार

Sat, 05 Jul 2014 01:46 AM IST
Updated Sat, 05 Jul 2014 01:46 AM IST
विज्ञापन
two students arrested on saling iphone in OLX

इसे इत्तेफाक ही कहेंगे कि नोएडा के इंजीनियर को उसका चोरी हुआ महंगा मोबाइल फोन ओएलएक्स पर मिल गया।

विज्ञापन


जब इंजीनियर ने ओएलएक्स पर मिले मोबाइल का ईएमआई नंबर देखा तो उसे पता लगा कि ये उसका चोरी हुआ मोबाइल ही है।

इंजीनियर की शिकायत पर कनॉट प्लेस थाना पुलिस ने बीटेक के दो छात्र को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी आईपी यूनिवर्सिटी से संबंधित इंस्टीट्यूट से बीटेक कर रहे हैं।

OLX पर दिखा था विज्ञापन

two students arrested on saling iphone in OLX

नई दिल्ली जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार राजा गुरुदत सिंह स्ट्रीट पटियाला, पंजाब निवासी कुशल बंसल (24) सेक्टर-120, नोएडा में अपनी बहन के पास रहता है और पेशे से इंजीनियर है। कुशल 30 जून को पालिका बाजार घूमने आया था।

वहीं उसका आईफोन एस 5 चोरी हो गया। उसने इसकी शिकायत कनॉट प्लेस थाने में की। दो दिन पहले कुशल ने सेकंड हैंड फोन खरीदने के लिए ओएलएक्स की वेबसाइट पर सर्च करना शुरू किया।

ओएलएक्स पर सर्च करने के दौरान उसे एस 5 का पोस्ट किया हुआ विज्ञापन दिखाई दिया। कुशल ने विज्ञापन में दिए गए मोबाइल नंबर पर संपर्क किया। बेचने वाले ने अपना नाम रोहित बताया और कुशल को मालवीय नगर मेट्रो स्टेशन पर बुलाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

फोन के साथ फर्जी बिल भी थमाया

two students arrested on saling iphone in OLX

यहां कुशल का 38 हजार रुपये में एस5 सेकंड हैंड फोन खरीदने का सौदा हो गया। मगर ये लोग बिल नहीं लाए थे, अत: कुशल को अगले दिन यानी बृहस्पतिवार को पालिका बाजार के गेट नंबर- एक के पास बुलाया।

बृहस्पतिवार को जब कुशल ने मोबाइल लेकर उसका ईएमआई पता किया तो वह उसी का चोरी किया हुआ मोबाइल निकला।

आरोपी मोबाइल का बिल फर्जी बनवा कर लाए थे। कुशल ने इसकी शिकायत कनॉट प्लेस थाना पुलिस को की। कनॉट प्लेस थाना पुलिस ने दोनों छात्रों को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन

किसी और से मिला था फोन!

two students arrested on saling iphone in OLX

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान संगम विहार रजतकांत सिंह और खिड़की एक्सटेंशन निवासी ओमप्रकाश के रूप में हुई। ओमप्रकाश शास्त्री पार्क स्थित एक इंस्टीट्यूट से मैकेनिक इंजीनियरिंग और उदयकांत कंप्यूटर इंर्फोमेशन टेक्नोलॉजी में बीटेक कर रहा है।

दोनों सेकंड ईयर के छात्र हैं। ये इंस्टीट्यूट आईपी यूनिवर्सिटी से संबद्ध है। पुलिस ने आरोपियों को दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है।

आरोपियों ने खुलासा किया है कि उन्हें चोरी का मोबाइल फोन भोला नाम के युवक ने दिया था। इन्होंने बेचने के लिए ओएलएक्स पर डाल दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed