{"_id":"73f360f3cda7dc21d718486f73546a9c","slug":"two-soldiers-from-miscreants-car-collision","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदमाशों ने कार से दो सिपाहियों को रौंदा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बदमाशों ने कार से दो सिपाहियों को रौंदा
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Thu, 24 Apr 2014 12:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेखौफ कार सवार बदमाशों ने मंगलवार देर रात गश्त कर रहे पुलिसवालों को भी नहीं बख्शा। किराना शॉप में चोरी कर भागते हुए पुलिस ने रोकना चाहा तो बदमाशों ने पहले पुलिस जीप में टक्कर मारी और फिर दो सिपाहियों को रौंद दिया।
विज्ञापन
घायल दोनों सिपाहियों को यशोदा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हालांकि बदमाश कार छोड़कर भाग गए, जिसे पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। कार दिल्ली नंबर की है, जिससे नगर कोतवाली पुलिस सुरागकशी कर रही है।
विज्ञापन
कोतवाली प्रभारी वीर विक्रम सिंह ने बताया कि रात करीब ढाई बजे पीसी-10 सवार पुलिसवाले गश्त कर रहे थे। उन्हें सूचना मिली कि भाटिया मोड़ के पास दिल्ली नंबर की कार सड़क किनारे खड़ी है। कार सवार किराना की दुकान में चोरी की कोशिश कर रहे हैं। दुकान का एक ताला भी तोड़ लिया है।
विज्ञापन
पुलिस नए बस अड्डे के पास एक तरफ ट्रक लगाकर नाकाबंदी कर मौके पर पहुंचे। पुलिस को देखकर बदमाश कार में सवार होकर भागने लगे। पुलिसवालों ने उनकी कार के आगे जीप लगाकर रोकना चाहा तो उन्होंने जीप में जोरदार टक्कर मार दी।
चालक सिपाही नरेश और एचसीपी सतवीर कार से गिरकर जख्मी हो गए। दोनों के पैरों में फ्रैक्चर हो गया। टक्कर के बाद बदमाशों की कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे जा घुसी। चार-पांच बदमाश कार को मौके पर छोड़कर पैदल ही भाग गए।