छोटी सी बात पर हुई कहासुनी, स्कूटी सवारों ने ईंट से मार-माकर युवक को उतारा मौत के घाट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राह चलते एक युवक को गाली गलोच सुनने पर बहस करनी भारी पड़ गई। दरअसल यह वाकया गुरुग्राम के न्यू कॉलोनी पुलिस थाने इलाके का है।
बुधवार की रात करीब साढ़े 10 बजे सुरेंद्र अपने चाचा के लड़के रवि के साथ न्यू कॉलोनी पेट्रोल पम्प के पास से अपने घर जा रहा था। वहीं पहले से घात लगाए स्कूटी पर बैठे एक युवक ने लगातार उनके साथ गाली गलोच करनी शुरू कर दी।
पहले तो सुरेंद्र ने कुछ नहीं कहा लेकिन लगातार स्कूटी पर सवार युवक गाली दिये जा रहा था तो सुरेंद्र ने इसका विरोध किया। जैसे ही सुरेंद्र ने कुछ कहा तो स्कूटी सवार का एक और साथी जो पहले से ही वहीं खड़ा था वो आ गया और सुरेंद्र और रवि पर ईंटों से हमला बोल दिया।
अस्पताल में इलाज के दौरान सुरेंद्र ने दम तोड़ दिया
जब तक उनकी मदद के लिए वहां कोई पहुंच पाता तब तक वो दोनों स्कूटी पर बैठकर फरार हो चुके थे। जब वहां कुछ लोग पहुंचे तो उन्होंने पहले पुलिस को सूचना दी और उनको पास के ही निजी अस्पताल में भर्ती करवाया, लेकिन अस्पताल में इलाज के दौरान 35 वर्षीय सुरेंद्र ने दम तोड़ दिया।
सुरेंद्र का चचेरा भाई रवि बच गया लेकिन उसके सिर में भी गहरी चोट लगी है। मरने वाला युवक यूपी के इलाहाबाद का रहने वाला था और गुरुग्राम में सप्लाई का काम करता था।
पीड़ित के परिजनों के अनुसार पुलिस घटनास्थल पर एक घंटे देर से पहुंची। जबकि जहां ये घटना हुई वहां से 300 मीटर की दूरी पर ही गुरुग्राम के पॉश इलाके न्यू कॉलोनी का पुलिस स्टेशन है।
पुलिस ने मीडिया के सामने इस मामले पर कुछ भी बोलने से साफ इंकार कर दिया। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और मामले की जांच कर रही है।