{"_id":"0b25b04787e2a963b67b4ed9229e6cef","slug":"two-robberies-in-three-minutes-in-patel-nagar-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"झपटमारों का आतंक : पटेलनगर में तीन मिनट में दो लूट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
झपटमारों का आतंक : पटेलनगर में तीन मिनट में दो लूट
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Wed, 06 Aug 2014 01:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पटेलनगर सेकेंड में स्कूटर और बाइक सवार चार बदमाशों ने मंगलवार सुबह महज तीन मिनट में लूट की दो वारदातें कीं। बाइक सवार बदमाशों ने स्कूटी पर जिम जा रहे कारोबारी को नमस्तेे कर रोका और तमंचा तान कर सोने की चेन और कड़ा लूट लिया।
विज्ञापन
घटनास्थल से करीब 50 मीटर दूर स्कूटर सवार दो बदमाशों ने सड़क किनारे बच्चे की स्कूल बस का इंतजार कर रही महिला से चेन लूट ली। महिला ने बहादुरी दिखाते हुए विरोध किया।
विज्ञापन
खींचतान में बदमाश का तमंचा वहीं गिर गया और वे भाग गए। चारों बदमाश एक ही गैंग के माने जा रहे हैं। चारों हेलमेट पहने थे। उनके बाइक और स्कूटर पर नंबर भी नहीं थे। सिहानी गेट पुलिस एक वारदात होना मान रही है।
विज्ञापन
पटेलनगर सेकेंड डी-74 निवासी मोहित गुप्ता ने बताया कि मेरठ रोड औद्योगिक क्षेत्र में उनकी पेंट में प्रयोग होने वाले पाउडर की फैक्ट्री है। सुबह साढ़े छह बजे वे स्कूटी से दोस्त जतिन गिरधर के साथ जिम जा रहे थे।
सामने से आए बाइक सवार दो बदमाशों ने उन्हें रोकते हुए नमस्ते की और हाथ भी मिलाया। मोहित ने बताया कि उन्होंने जतिन के जानकार समझ बदमाशों ने हाथ मिला लिया।
इसी बीच एक बदमाश ने स्कूटी की चाबी निकाली, जबकि दूसरे ने तमंचा तान उनसे चेन और कड़ा उतरवा लिया। मोहित ने बताया कि इसी दौरान पीछे से आए स्कूटर सवार दो बदमाश कुछ दूरी पर खड़ी महिला से चेन लूट कर ले गए।
महिला बच्चे की स्कूल बस का इंतजार कर रही थी। महिला के बहादुरी दिखाने पर खींचतान के दौरान बदमाशों का तमंचा मौके पर गिर गया।
एसएचओ अशोक सिसोदिया ने बताया कि मोहित ने तहरीर दी है, लेकिन महिला के साथ वारदात की कोई सूचना नहीं है। न ही कोई तहरीर आई है। वह कौन थी, यह भी पता नहीं चल सका है।
आज ही पहनी थी भारी चेन
मोहित ने बताया कि वह हमेशा कार से जिम जाते थे। दोस्त के घर आने पर वह जल्दबाजी में स्कूटी लेकर जिम के लिए निकल पड़े। उन्होंने बताया कि मंगलवार को ही पतली चेन को उतार कर पत्नी के कहने पर भारी चेन पहनी थी। घर से निकलते ही उनके साथ लूट हो गई।