मेट्रो स्टेशन पर बंदूक मिलने से मचा हड़कंप, दो गिरफ्तार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आदर्श नगर मेट्रो स्टेशन पर केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल(सीआईएसएफ) के जवानों ने एक युवक के बैग से 1.59 लाख रुपये और देशी कट्टा बरामद किया है। युवक और उसके एक सहयोगी को कश्मीरी गेट मेट्रो स्टेशन पुलिस के हवाले कर दिया है।
पुलिस ने उनके खिलाफ शस्त ्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शुरूआती जांच में पता चला है कि दोनों के खिलाफ कोई आपराधिक मामला दर्ज नहीं है।
सीआईएसएफ के अधिकारियों ने बताया कि मंगलवार दोपहर एक युवक अपने सहयोगी के साथ आदर्श नगर मेट्रो स्टेशन पर पहुंचा। उनलोगों ने अपना बैग एक्सरे मशीन पर रखा। मशीन पर तैनात जवान को उनके बैग में एक पिस्टलनुमा चीज दिखा।
कट्टे के बारे में हुई पूछताछ
जवान से बैग की तलाशी ली। तलाशी के दौरान बैग से एक देशी कट्टा और 1.59 लाख रुपये मिले। जिसे जवानों ने कब्जे में कर दोनों युवकों को कश्मीरी गेट मेट्रो थाना पुलिस के हवाले कर दिया।
युवकों की पहचान गांव नरखी, फिरोजाबाद(उप्र) निवासी भूपेंद्र कुमार(19) और घुरी ङ्क्षसह(32) के रूप में हुई। पूछताछ में आरोपियों ने बैग में कट्टा होने के बारे में अनभिज्ञता जतायी।
उन लोगों ने बताया कि उन्हें नहीं मालूम की उसके बैग में कट्टा कहां से आया। पुलिस ने जांच के बाद बताया कि दोनों के खिलाफ कोई आपराधिक मामला दर्ज नहीं है। फिलहाल पुलिस उनसे मिले रुपये और कट्टा के बारे में पूछताछ कर रही है।