{"_id":"4eaa0a9aac7ff0f5ecd7385a37b54700","slug":"two-men-rapes-woman","type":"story","status":"publish","title_hn":"चाकू की नोक पर महिला से किया गैंगरेप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चाकू की नोक पर महिला से किया गैंगरेप
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Wed, 28 May 2014 01:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फरीदाबाद के सेक्टर-55 थाना क्षेत्र में सोमवार को दो युवकों ने चाकू की नोक पर एक महिला से सामूहिक बलात्कार किया।
विज्ञापन
इसके बाद उसे जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। पुलिस ने पीड़ित महिला की शिकायत पर मामला दर्ज करके तलाश शुरू कर दी है।
सेक्टर-55 में रहने वाली पीड़िता ने बताया कि वह किसी काम से बल्लभगढ़ जा रही थी। घर से थोड़ी दूर निकलने पर उसे पाली के रहने वाले कालू व सन्नी शराब पीते हुए दिखाई दिए।
दोनों ने महिला को देखकर गाली देनी शुरू कर दी। इसके बाद सन्नी ने उसके बाल पकड़कर उसके साथ मारपीट शुरू कर दी।
कालू ने महिला के गाल पर चाकू से वार किया। फिर दोनों ने महिला के साथ बलात्कार किया और उसे वह जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए।