दिल्ली : घर में जबरन घुसकर नाबालिग से गैंगरेप..
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वसंतकुंज इलाके में घर में घुसकर 15 वर्षीय किशोरी से दो आरोपियों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है जबकि दूसरा 63 वर्षीय बुजुर्ग आरोपी फरार है।
मेडिकल जांच में किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म की पुष्टि हो गई है। दक्षिण-पश्चिम जिले के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि पीड़ित 15 वर्षीय किशोरी वर्षा (बदला हुआ नाम) परिवार के साथ छतरपुर मेट्रो स्टेशन के पास रहती है।
वह मंगलवार शाम को घर में अकेली थी। वर्षा के पिता की कुछ वर्ष पहले मृत्यु हो चुकी है। मां काम पर गई थी और छोटे बहन भाई पड़ोस में खेलने गए थे।
वर्षा को अकेला देखकर मो. इस्लाम(45) और रमजानी(63) दोनों घर में घुस आए और सामूहिक दुष्कर्म को अंजाम दिया। विरोध करने पर किशोरी के साथ मारपीट भी की।
वारदात के बाद दोनों आरोपी किशोरी को बेहोशी जैसी हालत में छोड़कर फरार हो गए। वर्षा की मां की शिकायत पर वसंतकुंज (साउथ) थाना पुलिस ने सामूहिक दुष्कर्म, पोक्सो व मारपीट आदि का मामला दर्ज कर लिया।
वसंतकुंज(साउथ) थानाध्यक्ष संजय शर्मा की देखरेख में महिला एसआई सरोज, एएसआई जगपाल व हवलदार अशोक की टीम ने बुधवार को मो. इस्लाम को गिरफ्तार कर लिया जबकि पुलिस टीमें रमजानी को पकड़ने के लिए दिल्ली-एनसीआर में छापेमारी कर रही है।
दोनों आरोपी महरौली इलाके में स्थित एक मजार में काम करते थे। सामूहिक दुष्कर्म के बाद किशोरी सदमे में है। पुलिस उसकी काउंसलिंग करवा रही है।