फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Two luxury cars looted by miscreants

बदमाशों ने दो लग्जरी कारें लूटी

Wed, 14 May 2014 01:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा Updated Wed, 14 May 2014 01:17 AM IST
विज्ञापन
Two luxury cars looted by miscreants

ग्रेटर नोएडा में बदमाशों का कहर जारी है। रविवार रात को एक युवक से बाइकर्स ने हथियारों के बल पर स्विफ्ट डिजायर कार नकदी और मोबाइल लूट लिए। युवक रिश्तेदार से मिलकर अपने घर जा रहा था।

विज्ञापन


जबकि सोमवार की सुबह एक उद्यमी और उसके चालक को गनप्वाइंट पर लेकर बदमाशों ने स्विफ्ट डिजायर कार, 30 हजार और मोबाइल लूट लिए। पीड़ितों ने कासना कोतवाली में तहरीर दे दी है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक शामली निवासी नरेश का भाई डेल्टा-वन में रहता है। रविवार सुबह वह उससे मिलने आए थे। रविवार देर शाम को वह कार से ही अपने एक रिश्तेदार से मिलने के लिए कासना गए थे और देर रात करीब 11 बजे वापस लौट रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्वर्ण नगरी चौराहे के पास एक युवक ने हाथ दिया तो उसी समय पीछे से आई बाइक पर सवार बदमाश ने तमंचा दिखाया और जान से मारने की धमकी दी।

बदमाशों ने नरेश को गनप्वाइंट पर लेकर कार से नीचे उतारा और डिजायर कार, मोबाइल तथा सात हजार रुपये लूटकर फरार हो गए। नरेश ने किसी तरह अपने भाई और पुलिस को सूचना दी।

उधर, यूनिटेक होरिजन अपार्टमेंट में रहने वाले विनीत बत्रा की दिल्ली के तुगलकाबाद में एक कंपनी है। किसी कारण उन्हें रात कंपनी में ही रहना पड़ा और मंगलवार की सुबह करीब छह बजे ग्रेनो के लिए आ रहे थे।


जब वह एल्डिको और गेल सोसायटी के पास पहुंचे तो इंडिका कार सवार बदमाशों ने विनीत और उनके चालक को हथियारों के बल पर स्विफ्ट डिजायर कार, 30 हजार रुपये और मोबाइल लूटकर फरार हो गए। पीड़ित ने कासना कोतवाली में तहरीर दे दी है।

एसपी डॉ. बृजेश कुमार सिंह का कहना है कि मोबाइल लोकेशन के आधार पर बदमाशों को पकड़ने का काम चल रहा है। जल्द ही बदमाश पुलिस की गिरफ्त में होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed