फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Two held with heroine worth rupees 12 crore

12 करोड़ की हेरोइन के साथ दो युवक गिरफ्तार

Fri, 27 Jun 2014 09:27 AM IST
Updated Fri, 27 Jun 2014 09:27 AM IST
विज्ञापन
Two held with heroine worth rupees 12 crore

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने 12 करोड़ रुपये की हेरोइन के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान मुराद (30) निवासी अयाज टेलर का मकान, पीएस पाखरवाला, रामपुर और बाबू उर्फ मंत्री (30) निवासी गली पीपल वाला घेर, रामपुर के रूप में हुई है।

विज्ञापन


पुलिस ने दोनों के पास से उम्दा किस्म की तीन किलोग्राम हेरोइन बरामद की। आरोपी रामपुर में किसी अरसी उर्फ नदीम नामक शख्स से हेरोइन लाकर दिल्ली में सप्लाई करते थे। पुलिस दोनों से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन

रामपुर से द‌िल्ली लाता था हेरोइन

Two held with heroine worth rupees 12 crore

द‌िल्ली पुल‌िस की स्पेशल सेल के उपायुक्त संजीव कुमार यादव ने बताया कि 24 जून को उनकी टीम को सूचना मिली थी कि वजीराबाद फ्लाईओवर के पास खजूरी चौक पर हेरोइन के तस्कर आने वाले हैं। दोपहर करीब 3:00 बजे पुलिस ने बाबू नामक युवक को ढाई किलो हेरोइन के साथ दबोच लिया।

बाबू ने बताया कि वह मुराद के लिए हेरोइन पिछले दो सालों से कुरियर (हेरोइन रामपुर से दिल्ली लाने का काम ) का करता है। मुराद भी दिल्ली में है। सूचना के बाद पुलिस ने भजनपुरा चौक के पास से उसी रात 8:45 बजे मुराद को पांच सौ ग्राम हेरोइन के साथ दबोच लिया।

पूछताछ में मुराद ने बताया कि वह रामपुर के अरसी नामक शख्स के लिए काम करता था। लेकिन समय बीतने के साथ दिल्ली में उसने अपना नेटवर्क बना लिया। अब वह खुद के लिए हेरोइन तस्करी करने लगा। पुलिस मुराद से पूछताछ कर आरसी तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।

ढाई करोड़ की हेरोइन के साथ दो विदेशी दबोचे

Two held with heroine worth rupees 12 crore

जहां एक ओर दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने 12 करोड़ की हेरोइन के साथ दो युवकों को ग‌िरफ्तार क‌िया वहीं 24 जून को ही ढाई करोड़ रुपये की हेरोइन के साथ दो विदेशी नागरिकों को भी दबोचा।

आरोपियों की पहचान अफगानी नागरिक निवासी अब्दुल खालिक उर्फ अब्दुल मलिक (55) व नाइजीरियाई नागरिक चिडी बेर नवायोता उर्फ जेम्स (34) के रूप में हुई है। अब्दुल खालिक कंधार में व्यवसाय में घाटा होने के बाद भारत आ गया।

वह दिल्ली के हौजरानी इलाके में रह रहा था। उसको एक अन्य अफगानी नागरिक पांच सौ डॉलर देने का लालच देकर अपने एक नाइजीरियाई मित्र को हेरोइने लेकर भेजा था। सूचना के बाद पुलिस ने महरौली बदरपुर रोड से दोनों को दबोच लिया। पुलिस दोनों से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed