देर शाम दोस्तों के साथ घूमने गई दो युवतियों के साथ गैंग रेप, आरोपी धमकी देकर फरार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमन विहार इलाके में बुधवार शाम दोस्तों के साथ घूमने आई दो युवतियों के साथ गैंग रेप करने का मामला सामने आया है। पीड़ित युवतियों की शिकायत पर अमन विहार थाना पुलिस ने गैंग रेप का मामला दर्ज कर चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि पकड़े गए आरोपी नाबालिग है या फिर बालिग। उम्र की पुष्टि होने के बाद ही पुलिस शुक्रवार को आरोपियों को अदालत में पेश करेगी।
पुलिस के अनुसार 17 व 18 साल की दो युवतियां परिवार के साथ अमन विहार इलाके में रहती है। बुधवार देर शाम दोनों युवतियां अपने अपने दोस्त के साथ पार्क में घूमने आई थी। रात में दोनों अपने दोस्तों के साथ मुंडका मेट्रो स्टेशन के पास सुनसान खाली मैदान में बैठकर बातचीत कर रही थी। इसी दौरान पांच युवक वहां पहुंच गए।
युवतियों को देखकर पांचों युवक उनसे छेड़छाड़ करने लगे। युवतियों के दोस्तों ने इसका विरोध किया। आरोपी युवकों ने युवतियों के दोस्तों की जमकर पिटाई कर उन्हें वहां से भगा दिया।
युवतियों के दोस्तों की आरोपियों ने की थी जमकर पिटाई
उसके बाद पांचों युवकों ने दोनों युवतियों के साथ गैंग रेप किया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपियों ने युवतियों को किसी से बताने पर जान से मारने की धमकी देकर वहां से फरार हो गए।
पीड़ित युवतियों ने अपने दोस्तों के साथ अमन विहार थाने पहुंचकर पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने दोनों युवतियों का मेडिकल करवाया।
जिसमें दुष्कर्म की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया। शिकायत में पीड़ित युवतियों ने आरोपियों का हुलिया पुलिस को बताया। पुलिस ने युवतियों के बताए हुलिए के आधार पर आरोपियों की पहचान करने में जुट गई।
बृहस्पतिवार देर शाम पुलिस ने वारदात में शामिल चार युवकों को दबोच लिया। पकड़े गए आरोपियों ने गैंगरेप करने की बात कबूल कर ली है। आरोपियों ने अपने एक फरार सहयोगी का नाम भी पुलिस को बताया है।
जिसकी तलाश में पुलिस दबिश दे रही है। पुलिस का कहना है कि पकड़े गए आरोपियों के उम्र की जांच की जा रही है। जिससे पता चल सके कि आरोपी नाबालिग हैं या बालिग।