फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   two gang member of car theft arrested in delhi which loots car while test drive

ट्रायल लेने के बहाने उड़ा लेते थे कारें और बेचने के लिए अपनाते थे ये तकनीक, दो धरे

Thu, 16 Mar 2017 01:11 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 16 Mar 2017 01:11 PM IST
विज्ञापन
two gang member of car theft arrested in delhi which loots car while test drive
कार चोरी गैंग के दो सदस्य ग‌िरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

ट्रायल लेने के बहाने कार उड़ाने वाले गैंग के दो बदमाशों को दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने दबोचा है। पुलिस ने आरोपियों के पास से पांच महंगी गाड़ियां बरामद की हैं।

विज्ञापन


गैंग इंश्योरेंस कंपनी से टोटल लॉस कारों के कागज खरीदकर चोरी के वाहनों पर उन नंबरों को चढ़ाकर बेच देता था। चोरी के इन वाहनों का इंजन व चेसिस नंबर भी बदल दिया जाता था।
विज्ञापन


अपराध शाखा के संयुक्त आयुक्त प्रवीर रंजन ने बताया कि एक मार्च को डीसीपी मधुर वर्मा, एसीपी संजय सहरावत और इंस्पेक्टर नीरज चौधरी व अन्य की टीम को सूचना मिली थी कि गांव बिशनपुर, सिविल लाइंस, मुरादाबाद निवासी आरिफ हुसैन उर्फ राहुल चोरी की गाड़ी को अपने साथी छत्तीसगढ़ निवासी लखविंदर को देने द्वारका सेक्टर-16 में आने वाला है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इंजन व चेसिस नंबर बदलकर उसे बेचने की तैयारी थी

two gang member of car theft arrested in delhi which loots car while test drive
बरामद की गई 5 कारें - फोटो : अमर उजाला

सूचना के बाद पुलिस ने डस्टर गाड़ी के साथ आरिफ व लखविंदर को दबोच लिया। बाद में इनकी निशानदेही पर छत्तीसगढ़ से स्विफ्ट, महिंद्रा एक्सयूवी-500, टोयोटा फॉरच्यूनर और एक हुंडई वर्ना कार बरामद कर ली।

पूछताछ के दौरान आरिफ ने बताया कि डस्टर गाड़ी को ट्रायल के बहाने इन लोगों ने दिल्ली के मायापुरी इलाके के शोरूम से उड़ा लिया था। बाद में उसका इंजन व चेसिस नंबर बदलकर उसे बेचने की तैयारी थी।

पूछताछ के दौरान लखविंदर ने बताया कि वह अलीशेर उर्फ इमरान, आरिफ, विनोद और कमल की मदद से वाहन चोरी करके उनके इंजन व चेसिस नंबर बदलकर बेचते थे। इमरान महाराष्ट्र से वाहन चोरी करता था। वहीं कमल उनके चेसिस व इंजन नंबर बदल देता था। गैंग इंश्योरेंस कंपनी से एक्सिडेंट में खत्म हुई कारों और उनके पेपर खरीद लेते थे।

बाद में उसी कार के मॉडल व कलर के हिसाब से कार चोरी की जाती थी। पुरानी कारों को अच्छे महंगे दामों में बेच दिया जाता था। पुलिस दोनों से पूछताछ कर इनके बाकी साथियों की तलाश कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed