फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   School manager killed as car collides with pickup from behind

Ghazipur News: पिकअप में पीछे से टकराई कार, स्कूल प्रबंधक की मौत

Wed, 28 Oct 2026 01:16 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 28 Oct 2026 01:16 AM IST
विज्ञापन
School manager killed as car collides with pickup from behind
वाराणसी-गोरखपुर फोरलेन पर रामपुर बंतरा हाइवे कट के पास हादसे में क्षतिग्रस्त कार। संवाद
नंदगंज। क्षेत्र के रामपुर बंतरा हाइवे कट के पास सोमवार की रात वाराणसी- गोरखपुर फोरलेन पर चालक के अचानक ब्रेक मारने से पिकअप के पीछे आ रही तेज रफ्तार कार अनियंत्रित हो घुस गई। हादसे में राजेश कुमार पांडेय (39) में मौत हो गई। वह निजी स्कूल के प्रबंधक थे। जबकि साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। मेडिकल कॉलेज में उपचार के बाद डॉक्टरों ने घायल को गोरखपुर रेफर कर दिया।
विज्ञापन

दोनों कार से वाराणसी से गोरखपुर जा रहे थे। मृतक के बड़े भाई की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात चालक पर प्राथमिकी दर्जकर पिकअप और क्षतिग्रस्त कार कब्जे में ले लिया। थानाध्यक्ष अतुल कुमार मिश्रा ने बताया कि गोरखपुर जनपद के पीपीगंज थाना क्षेत्र सरवी टोला बरगदही निवासी पवन कुमार पांडेय ने तहरीर देकर बताया कि रात में छोटा भाई राजेश कुमार पांडेय (39) अपने दोस्त विवेक श्रीवास्तव के साथ वाराणसी कार से गए थे। वाराणसी से देर रात दोनों गोरखपुर के लिए कार से रवाना हुए। हाईवे पर बंतरा के पास कट के पास आगे चल रहे पिकअप के चालक ने अचानक ब्रेक मार दिया। इधर, तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पिकअप से पीछे से टकरा गई। हादसे में छोटा भाई राजेश कुमार पांडेय और विवेक श्रीवास्तव कार में फंस गए।
विज्ञापन

हादसे के बाद चालक पिकअप छोड़कर भाग गया। इधर, घटना स्थल पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार में फंसे दोनों घायलों को बाहर निकालकर पुलिस ने एंबुलेंस से उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया। मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचने पूर्व ही राजेश की रास्ते में मौत हो गई। वहीं कार चला रहे विवेक की हालत गंभीर है। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद घायल विवेक श्रीवास्तव को गोरखपुर रेफर कर दिया। मृतक दो भाई में छोटा था। वह पीपीगंज में निजी स्कूल के प्रबंधक थे। मृतक का एक बेटा और एक बेटी है। हादसे की जानकारी होते ही मां कमला पांडेय और पत्नी सुषमा पांडेय के रोने- बिलखने से दरवाजे पर ग्रामीणों की भीड़ जुटी थी। थानाध्यक्ष अतुल कुमार मिश्रा ने बताया कि मृतक के भाई की तहरीर पर अज्ञात चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर पिकअप को चिह्नित किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed