फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   two communities fight in sohrawardi in gurgaon

सराय अलावर्दी में दो समुदाय के बीच जमकर बवाल

Thu, 27 Oct 2016 12:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव Updated Thu, 27 Oct 2016 12:04 AM IST
विज्ञापन

पुराने विवाद के चलते सराय अलावर्दी दो समुदायों के लोगों के बीच मंगलवार देर रात जमकर हंगामा हुआ। दोनों गुटों की ओर से मारपीट एक-दूसरे के साथ मारपीट की। फायरिंग और पथराव भी हुआ। झगड़े के दौरान एक समुदाय के तीन लोग घायल हो गए, जिन्हे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


तनावपूर्ण माहौल को देखते हुए क्षेत्र में काफी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। थाना पालम विहार पुलिस ने छह आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया है, लेकिन अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, सराय गांव में बीती 16 तारीख को एक समाज के लोग गांव में बाल्मीकि जयंती मना रहे थे। आरोप है कि उस समय गांव के दूसरे समुदाय के लोग नशा करके जयंती में आ गए र्औ वहां पर हंगामा करने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे नाराज होकर विरोध किया तो दोनों समुदायों के बीच हाथापाई हो गई, जिसके बाद दूसरे समुदाय के लोगों जयंती मना रहे लोगों को धमकी दी थी कि उन्हे दिवाली नहीं मनाने देंगे।

पुलिस की मानें तो वाल्मीकि जयंती में किए गए हंगामे का बदला लेने के लिए कुछ लोगों ने मंगलवार देर रात समारोह आयोजित करने वाले समुदाय के लोगों के ऊपर हमला बोल दिया। इसका जोरदार जवाब दिया गया। फिर भी हमला करने वाले समुदाय भारी पड़ गया।

कुछ लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। थाना पालम विहार पुलिस वारदात की जानकारी मिलते ही पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गई। हालांकि तब तक सभी आरोपी मौके से फरार हो चुके थे। इस घटना के बाद से गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है।

इस हमले में घायल तीनों युवकों को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां पर तीनों का इलाज चल रहा है। घायल युवकों में से एक एमोजॉन कंपनी में बतौर रिलेशनशिप एग्जीक्यूटिव काम करता है।


थाना प्रभारी प्रभारी इंस्पेक्टर संदीप कुमार ने बताया कि गांव के ही बंटी, दीपक, अंकित और देवेंद्र सहित छह युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। झगड़े के कारण समाज में तनाव की स्थिति पैदा न हो, अहतियातन गांव में पुलिस की गश्त बढ़ा दी गई है। इसके अलावा पुलिस बल को भी वहां तैनात किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed