फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Two cases where husband and wife were conspirator

खीरा विवाद में पति ने ही मारा था पत्नी को

Sun, 25 May 2014 04:29 PM IST
Updated Sun, 25 May 2014 04:29 PM IST
विज्ञापन
Two cases where husband and wife were conspirator

नोएडा में पिछले दिनों हुए एक हत्याकांड और दिसंबर में हुए एक अपहरण कांड का पर्दाफाश हो गया है। पुलिस ने इन दोनों केस को सुलझा लिया है और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


पहली घटना खीरा काटने को लेकर हुए विवाद की है जिसमें महिला की गला घोंटकर हत्या कर दी गई थी। इसमें आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

दूसरी घटना दिसंबर की है जिसमें एक बीपीओ के वाइस प्रेसीडेंट के अपहरणकर्ताओं को पुलिस ढूंढ रही थी। इन सभी को गिरफ्तार कर लिया गया है और जांच की जा रही है।
विज्ञापन

खीरा काटने के विवाद में पति था आरोपी

Two cases where husband and wife were conspirator

खीरा काटने के विवाद में ही मीना की मुंह दबा कर उसके पति संजय सिंह ने हत्या की थी। हत्या के बाद रात में शव को नदी के पास फेंक आया और पुलिस को उसकी गुमशुदगी की सूचना दे दी थी।

यह खुलासा थाना सेक्टर-58 पुलिस ने संजय सिंह को गिरफ्तार कर किया है। मीना हत्याकांड में पुलिस को अब संजय के पिता रामऔतार, भाई पिंकू व जीजा हरपाल की तलाश है। जिनके खिलाफ मीना के पिता ने हत्या में शामिल होने का आरोप लगाया था।

मालूम हो कि बृहस्पतिवार की सुबह छिजारसी कालोनी में हिंडन नदी के किनारे एक महिला का शव मिला था। जिसकी पहचान छिजारसी में रहने वाली संजय सिंह की पत्नी के रूप में हुई थी। संजय सिंह ने बुधवार की रात हो ही उसके लापता होने की सूचना पुलिस को दी थी।

BPO वाइस प्रेसीडेंट अपहरण की आरोपी ‌गिरफ्तार

Two cases where husband and wife were conspirator

वहीं दिसंबर माह में हुए सेक्टर-58 की बीपीओ कंपनी के वाइस प्रेसिडेंट संजीव पुण्य के अपहरण की साजिश में शामिल मुख्य आरोपी की पत्नी मंजू ने पुलिस को चकमा देकर शुक्रवार को अदालत में सरेंडर कर दिया। पुलिस अब उसे पूछताछ के लिए रिमांड पर लेगी।

मालूम हो कि 30 दिसंबर को सेक्टर-58 से हुए बीपीओ के वाइस प्रेसीडेंट गुड़गांव निवासी संजीव पुण्य का अपहरण गुड़गांव निवासी सूरज उर्फ उत्तम ने अपने साले व साथी के साथ किया था। जिन्हें 36 घंटे के अंदर ही थाना सेक्टर-58 पुलिस ने मुक्त करा कर आरोपी चालक व उसके साथी को गिरफ्तार कर लिया था।

कुछ दिनों बाद सूरज के साले मोनू को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया था। इस अपहरणकांड की साजिश में शामिल सूरज की पत्नी मंजू की पुलिस ने तलाश शुरू की थी। शुक्रवार को मंजू ने सूरजपुर स्थित जिला अदालत में सरेंडर कर दिया। पुलिस अब उसे पूछताछ के लिए रिमांड पर लेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed