फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   two cases of gangrape in delhi, 4 arrested

दिल्ली के सुल्तानपुरी में दो जगह गैंगरेप, एक मामले में चार भाई गिरफ्तार

Sat, 10 Jun 2017 09:19 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 10 Jun 2017 09:19 PM IST
विज्ञापन
 two cases of gangrape in delhi, 4 arrested
रेप (डेमो पिक)

सुल्तानपुरी इलाके में दो अलग-अलग घटनाओं में नाबालिग समेत दो लड़कियों के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। पहले मामले में छोटी ममेरी बहन की कनपटी पर तमंचा रखकर दो युवकों ने नाबालिग बड़ी बहन के साथ गैंगरेप किया। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गए। वहीं दूसरी वारदात में 25 वर्षीय निजी अस्पताल की नर्स ने पूर्व मकान मालिक के चार लड़कों पर गैंगरेप का आरोप लगाया है। दोनों ही मामलों में पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। नर्स से गैंगरेप के मामले में चारों भाइयों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

विज्ञापन


वारदात नंबर-1
सपना (17)(बदला हुआ नाम) मुरादाबाद से दिल्ली अपने नाना के घर एक शादी में आई हुई थी। शादी के बाद सभी रिश्तेदार वापस चले गए लेकिन पीड़िता अपने परिवार के साथ नाना के घर ही रुक गई। छह जून को पीड़िता के मौसा की तबीयत खराब हो गई। घर पर सपना और उसकी छोटी बहन ही रह गए। आरोप है कि सपना की बुआ के लड़के तिमारपुर निवासी भारत (26) और गुंजन (23) घर पहुंचे। 
विज्ञापन


सपना का आरोप है कि देर रात दोनों युवकों ने छोटी बहन की कनपटी पर तमंचा रखकर उसके साथ गैंगरेप किया। बाद में जान से मारने की धमकी देकर आरोपीफरार हो गए। पीड़िता ने तबीयत बिगड़ने पर दो दिन बाद मां को बताया तो वारदात का खुलासा हुआ। पुलिस ने संजय गांधी अस्पताल में पीड़िता का मेडिकल कराया, जिसमें रेप की पुष्टि होने के बाद मामला दर्ज कर लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वारदात नंबर-2
सुल्तानपुरी में निजी अस्पताल में नर्स की नौकरी करने वाली सलमा (25)(बदला हुआ नाम) ने अपने पूर्व मकान मालिक के चार बेटों पर गैंगरेप का आरोप लगाया है। पीड़िता का आरोप है कि कुछ माह पूर्व वह आरोपियों के मकान में किराए पर रहती थी। इस बीच एक दिन चारों भाइयों ने बारी-बारी से उसके साथ गैंगरेप किया। शिकायत करने की बात पर आरोपियों के सबसे छोटे भाई ने उससे शादी का वादाकर चुप रहने के लिए कहा। 


पीड़िता का आरोप है कि मकान खाली कराने के बाद आरोपी शादी की बात से मुकर गया। आखिरकार पीड़िता ने सुल्तानपुरी थाने में गैंगरेप की शिकायत दी। पुलिस ने छानबीन के बाद चारों सगे भाइयों के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed