फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Two Afghan civilians fled by jumping out of the train

ट्रेन से कूदकर भागे दो अफगानिस्तान नागरिक पकड़े, 20 हजार का था इनाम 

Thu, 15 Dec 2016 12:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 15 Dec 2016 12:05 AM IST
विज्ञापन
Two Afghan civilians fled by jumping out of the train
- फोटो : gettty

दक्षिण जिले की मालवीय नगर थाना पुलिस ने हत्या के आरोप में दो अफगान नागरिकों को गिरफ्तार किया है। इन लोगों ने अफगानिस्तान के  नागरिक की हत्या कर दी थी। पुलिस ने जब इनको पहले गिरफ्तार किया था तो आरोपी महाराष्ट्र से दिल्ली आते समय ट्रेन से कूदकर फरार हो गए थे। दिल्ली पुलिस ने इसके बाद इनकी गिरफ्तारी पर 20 हजार रुपये का इनाम घोषित कर दिया था। पुलिस ने अब इन दोनों को जंगपुरा, निजामुद्दीन से गिरफ्तार किया है। 

विज्ञापन

दक्षिण जिला डीसीपी ईश्वर सिंह के अनुसार मूलरूप से अफगानिस्तान निवासी व दिल्ली के जंगपुरा में रह रहे सैयद अजमारई की चाकू से ताबड़तोड़ वार कर 31 मार्च की रात हत्या कर दी गई थी। इसमें आरोपी अफगान नागरिक मुमताज को गिरफ्तार कर लिया था। मुख्य आरोपी हाफिजुल्ला उर्फ हाफिज अन्य अफगान नागरिक के साथ फरार होने में कामयाब हो गया था। 

विज्ञापन

 

मुमताज ने बताया कि हाफिजुल्ला का वीजा खत्म हो गया था। वह वापस अपने देश जाना चाहता था। इसके लिए उसने सैयद अजमारई को 40 हजार रुपये दिए थे। वह पैसे वापस नहीं दे रहा था, इस कारण उसकी हत्या की गई थी। मालवीय नगर थाने की पुलिस टीम जब 16 मई को ट्रांजिट रिमांड पर लेकर दोनों को दिल्ली ला रही थी तो ये महाराष्ट्र में ट्रेन से कूदकर फरार हो गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed