फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   twenty people attacked one man who stopped then from beating a child for playing holi

बच्चे की पिटाई करने से रोका तो मनचलों ने कर दिया जानलेवा हमला, चाकू से किए 50 वार

Sat, 03 Mar 2018 04:15 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 03 Mar 2018 04:15 PM IST
विज्ञापन
twenty people attacked one man who stopped then from beating a child for playing holi

होली के दिन जहां हर कोई गुलाल खेलने में मशगूल था वहीं एक ओर होली के दिन पहले जो हुआ उसे जान कर किसी के भी रोंगटे खड़े हो जाएंगे।

विज्ञापन


बात सिर्फ इतनी सी थी कि एक युवक ने कुछ लोगों को एक बच्चे को पीटने से मना कर दिया था। वो लोग उस बच्चे को इसलिए पीट रहे थे क्योंकि उस बच्चे ने उनपर पानी का गुब्बारा फेंक दिया था।
विज्ञापन


इस बात की कीमत 22 वर्षीय युवक आशीष को अपनी जान दे कर चुकानी पड़ी। बता दें कि बृहस्पतिवार को एक बच्चे ने दो लोगों पर गुब्बारा फेंका।

इसके बाद उन लोगों ने उस बच्चे की पिटाई शुरू कर दी जिसके बाद पड़ोसी आशीष ने बच्चे के बचाव में उन लोगों को धमकी दे दी। ये पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी में कैद हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे किया हमला

फिर उसी शाम जब आशीष जिम से वापस अपने घर जा रहा था तब करीब 4 बज रहे थे उसी वक्त कुछ बाइस सवार 20 लोग आए और आशीष पर हमला बोल दिया। आशीष पर चाकू से करीब 50 वार किए गए।

इस जानलेवा हमले के बाद आशीष को अस्पताल में भर्ती करवाया, उसकी हालत बेहद नाजुक है। मामला नेब सराय थाने में दर्ज हो चुका है। पुलिस ने बताया है कि आरोपियों की पहचान हो चुकी है जल्द ही उनको गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed