{"_id":"483378cf3ceed057a53602719bfba8da","slug":"trying-to-crush-the-keeper-of-risjadon-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रईसजादों ने की दरोगा को कुचलने की कोशिश ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रईसजादों ने की दरोगा को कुचलने की कोशिश
अमर उजाला, मोदीनगर
Updated Thu, 18 Feb 2016 12:46 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कार सवार युवकों ने पहले मोदीनगर में एक्सीडेंट किया। बाद में गंगनहर में पर रुकने का इशारा करने पर दरोगा को टक्कर मारी और बैरिकेडिंग तोड़ते हुए भाग गए।
विज्ञापन
सूचना पर पुलिस ने कार को रेलवे स्टेशन के पास पकड़ा और तीनों युवकों को मोदीनगर पुलिस के हवाले कर दिया। मगर मोदीनगर पुलिस ने कार को तो सीज कर दिया पर युवकों को छोड़ दिया।
बकौल एसओ कार ने जिस कार में टक्कर मारी थी, उसके मालिक ने समझौता कर लिया है। कागज न होने पर कार सीज की है।
मुरादनगर गंगनहर पुलिस चौकी प्रभारी सरताज सिंह के मुताबिक मंगलवार रात करीब दस बजे सूचना मिली कि कार सवार मोदीनगर में कार में टक्कर मारकर गाजियाबाद की ओर जा रहे हैं।
विज्ञापन
कार में पांच युवक हैं। पुलिस चौकी पर तैनात दरोगा अनेक सिंह ने गंगनहर पुल पर बैरिकेडिंग लगा दी। तभी तेज रफतार कार ने दरोगा को साइड से टक्कर मारते हुए बैरिकेडिंग तोड़ दी।
विज्ञापन
आननफानन में रेलवे रोड के सामने घेराबंदी कर कार को रोका। कार रुकते ही उसमें सवार दो युवक कूदकर भाग गए। पुलिस ने कार समेत तीन युवकों को कब्जे में लिया।
एसओ राजकुमार यादव का कहना है कि मामला मोदीनगर का जुड़ा था। इसके चलते कार एवं युवकों को मोदीनगर पुलिस के हवाले कर दिया गया।
मोदीनगर कोतवाली प्रभारी बृजेश शर्मा का कहना है कि जिस कार का एक्सीडेंट हुआ था उसके मालिक ने समझौता होने पर तहरीर देने से इनकार कर दिया था। इसके चलते युवकों को छोड़ दिया गया।