{"_id":"5704ff6d4f1c1b4e55c810ff","slug":"truck-canter-collided-in-gurgaon-many-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैंटर व ट्रक की भिडंत में चालक घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कैंटर व ट्रक की भिडंत में चालक घायल
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Thu, 07 Apr 2016 09:53 AM IST
विज्ञापन
accident
- फोटो : graphic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तावड़ू बाईपास पर बुधवार दोपहर गैस गोदाम के समीप एक आईसर केंटर व ट्रक की भिडंत हो गई। इस हादसे में केंटर चालक वाहन में बुरी तरह फस गया। राहगीर व आसपास के लोगों की मदद से गंभीर अवस्था में चालक को निकालकर पीएचसी में भर्ती कराया।
विज्ञापन
चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत के चलते उसे नल्हड़ अस्पतात में रैफर कर दिया। भड़ाना ट्रांसपोर्ट फरीदाबाद के मालिक ओमबीर ने जानकारी देते हुए बताया की बुधवार को चालक टोनी गांव नगंला गंगाराम एटा मेनपुरी यूपी फरीदाबाद से आईसर केंटर में होंडा कंपनी का सामान भरकर बावल जा रहा था।
विज्ञापन
जब वह तावडू बाईपास पर गैस गोदाम के समीप पहुंचा तो एक तेज रतार ट्रक चालक ने अपने वाहन को लापरवाही व गफलत से चलाते हुए केंटर में टक्कर मार दी। इस हादसे में चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र के चिकित्सकों से प्राप्त जानकारी अनुसार आसपास व राहगीरों की मदद से गंभीर अवस्था में केंटर चालक को पीएचसी में लाया गया। चालक का एक पैर टूटा हुआ था। सिर में गंभीर चोट लगने के कारण फटा हुआ था।
प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने गंभीर हालत को देखते हुए उसे नल्हड़ असपताल नूंह रैफर कर दिया। ट्रक चालक हादसे के बाद मौके पर ट्रक को छोड़कर भाग गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
10 केवीए विद्युत ट्रांसफार्मर चोरी
गांव दादू में लगे एक 10 केवीए के विजली ट्रांसफार्मर चोरी होने का मामला सामने आया है। पुलिस ने बिजली निगम के उपमंडल अधिकारी की शिकायत पर अज्ञात चोर के विरूद्व मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
उपमंडल अधिकारी तावडू ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया की गांव दादू में बाहदुर पुत्र मंगत के खेत में लगे एक 10 केवीए का विधुत ट्रांसफार्मर को 28/29 मार्च की रात कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया। इससे निगम का हजारो रूपये का नुकसान हुआ है।