फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   triple murder in loni, objectionable stuff found in the room

एक फ्लैट में मिलीं तीन लाशें और आपत्तिजनक सामान

Mon, 14 Apr 2014 07:45 AM IST
Updated Mon, 14 Apr 2014 07:45 AM IST
विज्ञापन
triple murder in loni, objectionable stuff found in the room

लोनी की डीएलएफ अंकुर विहार कॉलोनी के एक फ्लैट में रविवार को तीन लाशें मिलने से सनसनी फैल गई। एक अधेड़ और मां-बेटी के शव क्षत-विक्षत हालत में पाए गए।

विज्ञापन


तीनों के चेहरे ज्वलनशील पदार्थ से झुलसे थे। फ्लैट का ताला भी बाहर से बंद मिला। महिला की शिनाख्त खजूरी दिल्ली की रहने वाली रेखा के रूप में हुई है। विधवा रेखा पांच बच्चों की मां थी। चार महीने से वह अपनी पंद्रह वर्षीय बेटी को लेकर अधेड़ के साथ इसी फ्लैट में लिव इन रिलेशनशिप में रह रही थी।
विज्ञापन


एक साथ तीन शवों के मिलने से कालोनी में दहशत फैल गई। हालांकि पुलिस इसे आत्महत्या की नजर से देख रही है। मामला संदिग्ध है। यदि तीनों ने खुदकुशी की तो उनके चेहरे को क्यों जलाया गया। साथ ही फ्लैट का दरवाजा बाहर से किसने बंद किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

लिव इन रिलेशनशिप में रहते थे

triple murder in loni, objectionable stuff found in the room

खजूरी, दिल्ली की रहने वाली 45 वर्षीय रेखा बेटी खुशबू के साथ लोनी की डीएलएफ अंकुर विहार कालोनी के दीप अपार्टमेंट के फर्स्ट फ्लोर के फ्लैट में सुनील शर्मा 45 के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रह रही थी। दोनों के बीच चार वर्ष पुराने रिश्ते थे।

रेखा का दस वर्षीय बेटा दीपक भी अक्सर उसके पास आता था। बड़ी बेटी सावित्री की शादी हो चुकी है। दूसरा बेटा अरिवंश 18 एवं आठ वर्षीय पुत्री प्रीति अपनी नानी के साथ खजूरी दिल्ली में रहते हैं।

नौ अप्रैल से सुनील शर्मा के फ्लैट का ताला बाहर से बंद था। रविवार शाम पड़ोसियों को बदबू का एहसास हुआ तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी। ताला तोड़ा गया तो बेडरूम में सुनील शर्मा तथा दूसरे कमरे में रेखा और खुशबू की लाशें मिलीं। तीनों के चेहरे झुलसे हुए थे।

बेटी से भी थे सुनील के अवैध संबंध

triple murder in loni, objectionable stuff found in the room

पुलिस को शक है कि शिनाख्त मिटाने के लिए चेहरे पर ज्वलशील पदार्थ डाला गया। लाशें पुरानी होने की वजह से सड़ गल रही थीं। फ्लैट में काफी मात्रा में कंडोम, सेक्स की दवाएं मिली हैं। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। थाना प्रभारी का कहना है कि जांच की जा रही है।

थाना प्रभारी का कहना है कि 11 अप्रैल को मृतका की शादीशुदा बेटी सावित्री डीएलएफ चौकी पर शिकायत लेकर आई थी। उसका आरोप था कि सुनील मां के साथ रह रही छोटी बेटी से भी शारीरिक बनाता है। उसने पुलिस से मदद की गुहार लगाई थी। पुलिस पहुंची तो वहां फ्लैट का ताला बाहर से बंद मिला।

कॉलोनी के लोगों ने बताया कि फ्लैट सुशील सिन्हा का है। सुनील ने चार माह पूर्व एक डीलर के माध्यम से फ्लैट किराए पर लिया था। आरडब्लूए के महासचिव प्रशांत ने बताया कि सुनील रिजर्व रहता था। वह किसी के साथ वास्ता नही रखता था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed